फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mission Majnu: 'मिशन मजनू' की 'राजी' से तुलना होने पर सिद्धार्थ का बयान, बोले- यह बुरा नहीं है

Sat, 21 Jan 2023 02:56 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सिद्धार्थ मल्होत्रा और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म मिशन मजनू और आलिया भट्ट की राजी की तुलना ट्रेलर रिलीज के बाद  से हो रही है। ऐसे में अब अभिनेता ने इस पर अपना बयान दिया है।
विज्ञापन
Mission Majnu - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिद्धार्थ मल्होत्रा और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म 'मिशन मजनू' 20 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। फिल्म में सिद्धार्थ तारिक की भूमिका निभाते नजर आए हैं, जो कि पाकिस्तान में एक भारतीय जासूस है। वहीं, फिल्म में अभिनेत्री रश्मिका मंदाना नासरिन का रोल अदा करती हैं, जो कि एक पाकिस्तानी है। फिल्म 'राजी' और 'मिशन मजनू' की तुलना को लेकर अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने एक इंटरव्यू में बात की और। ज्ञात हो कि 'मिशन मजनू' फिल्म के निर्माता शांतनु बागची और को प्रोड्यूसर रॉनी स्क्रूवाला, अमर बुटाला और गरिमा मेहता हैं। 

विज्ञापन
Trending Videos

Sidharth Malhotra - फोटो : social media
फिल्म के निर्माताओं के मुताबिक 'मिशन मजनू' साल 1970 के दशक की फिल्म है, जो कि एक सच्ची घटना पर आधारित है। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा RAW एजेंट के रूप में दिखाए गए हैं, जो कि भारत के एक खतरनाक मिशन को पूरा करने के लिए पाकिस्तान में होते हैं। फिल्म के ट्रेलर रिलीज के बाद से कुछ लोगों ने इसकी आलिया भट्ट की फिल्म 'राजी' से तुलना शुरू कर दी थी। आलिया भट्ट और विक्की कौशल स्टारर फिल्म 'राजी' में अभिनेत्री एक 20 साल की कश्मीरी लड़की के किरदार में नजर आती हैं। जिसके बाद अभिनेत्री आलिया भारत की जासूस सहमत बनकर पाकिस्तानी आर्मी ऑफिसर से शादी करती हैं और भारतीय आर्मी को सभी तरह की जानकारियां पहुंचाती हैं।

यह भी पढ़े-Rajkumar Santoshi: आमिर खान की वापसी कराएंगे राजकुमार संतोषी? सलमान के लिए भी अच्छी स्क्रिप्ट की तलाश

Mission Majnu - फोटो : social media
इंटरव्यू के दौरान सिद्धार्थ मल्होत्रा ने 'मिशन मजनू' और 'राजी' की तुलना को लेकर कहा कि लोग किसी भी फिल्म को लेकर एक पॉइंट ढूंढते हैं तो यह कोई बुरी बात नहीं है। 'राजी' एक अच्छी फिल्म है। ऐसा नहीं है कि तुलना कोई खतरनाक चीज है। हां कुछ चीजों के अनुसार लोगों को फिल्म का ट्रेलर एक जैसा लग सकता है। 'मिशन मजनू' 1970 के दशक की है और कुछ चीजें समान है, लेकिन मुझे लगता है कि चीजों का अनुभव पूरी तरह से अलग है। सिद्धार्थ ने कहा कि एक बार जब सभी लोग फिल्म देख लेगें, तो इसपर सही तरीके से चर्चा भी कर सकेंगे। उन्होंने आगे कहा कि एक अच्छी फिल्म के साथ तुलना बुरी नहीं  है। 

यह भी पढ़े-समीरा को अक्षय वर्दे से हुआ था एकतरफा प्यार, जानें कैसे लगी दोनों की नैया पार
विज्ञापन

Sidharth Malhotra - फोटो : social media
इसके आगे उन्होंने कहा कि लेखन में पूरी कोशिश की गई है कि यह किसी विशेष समुदाय को लेकर कभी न हो। मैंने हाल ही में शेरशाह फिल्म की थी, जो भारत और पाकिस्तान पर आधारित है। इस फिल्म में जो लड़ाई दोनों देशों के बीच हुई थी, जोकि डॉक्यूमेंट था। उन्होंने कहा जब आप फिल्म देखेंगे, तो समझेंगे कि हमने वाकई में दूसरी तरफ( पाकिस्तान) के चार सीन को छोड़कर ध्यान नहीं दिया है। यह पूरी तरह से भारत के बारे में और कप्तान विक्रम बत्रा की कहानी है, जो शहीद हो जाते हैं। 'मिशन मजनू' फिल्म में भी कुछ ऐसा ही है। किसी से कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है, ये सिर्फ डॉक्योमेंटेड इतिहास पॉइंट हैं। जोकि कभी पूरे नहीं होंगे। उन्होंने आगे कहा कि जो लोग भी फिल्म के ट्रेलर देखने के बाद तुलना कर रहे हैं, तो यह कहना सही होगा कि उन्हें फिल्म देखनी चाहिए।

Twinkle Khanna: पैरेंटिंग पर बात करती नजर आईं ट्विंकल, बोलीं- बच्चों से पहले मां-बाप को ट्रेंनिंग की जरूरत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें