सिद्धार्थ-कियारा को बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक के स्टार जमकर बधाइयां दे रहे हैं। तो वहीं करण जौहर अपने फेवरेट कपल सिड-कियारा को शादी के बाद बड़ा गिफ्ट देने जा रहे हैं। जी हां मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक करण जौहर ने सिद्धार्थ कियारा को अपनी आने वाली तीन फिल्मों के लिए साइन कर लिया है।
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो फिल्ममेकर करण जौहर ने अपनी तीन फिल्मों के लिए सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी को साइन किया है। बता दें कि सिड और कियारा की शादी में करण जौहर बतौर गेस्ट शामिल हुए थे। खबर यह भी है कि दोनों का यह प्रोजेक्ट वरुण धवन और आलिया भट्ट की दुल्हनिया फ्रेंचाइजी की तर्ज पर होगा।