बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता सिद्धार्थ मलहोत्रा अपनी फिल्मों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। अभिनेता की शादी बॉलीवुड की लोकप्रिय शादियों का हिस्सा रही थीं। बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई फिल्मों के सीक्वल आने वाले हैं और कई फिल्मों के सीक्वल पर बात चल रही है। अब हालिया रिपोर्ट में यह दावा किया जा रहा है कि फिल्म 'राउडी राठौर' का सीक्वल बनने की तैयारी चल रही है और इस सीक्वल में लगातार सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम सामने आ रहा है।
राउडी राठौर 2 में सिद्धार्थ का नाम आया सामने
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म 'राउडी राठौर 2' में सिद्धार्थ को पुलिस कॉप की भूमिका में लाने की प्लानिंग हो रही है। बता दें कि इससे पहले 'राउडी राठौर' साल 2012 में आई थी और इसमें अक्षय कुमार लीड रोल में थे। एक सूत्र के हवाले से यह खुलासा किया है कि फिल्ममेकर शबीना खान कुछ समय से फिल्म 'राउडी राठौर 2' को बनाने के लिए प्रयास कर रही है, लेकिन इस फिल्म में अक्षय की जगह सिद्धार्थ मल्होत्रा को लेने की बात चल रही है।
Salman Khan: पुलिस के हत्थे चढ़ा भाईजान को धमकी देने वाला शख्स, कॉल कर कहा था- 30 तारीख को मार दूंगा
शबीना खान और संजय लीला भंसाली करेंगे फिल्म का निर्माण
यही नहीं, शबीना खान अपने प्लान को अब लॉक कर चुकी हैं और इस फिल्म के लिए एक पुलिस कॉप के रोल के लिए सिद्धार्थ मल्होत्रा से बात कर रही हैं। खबर आ रही है कि सिद्धार्थ ने भी फिल्म में अपनी दिलचस्पी दिखाई है और इस रोल के लिए हामी भरी है। हालांकि, अभी सिद्धार्थ के रोल को लेकर कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। सूत्रों के हवाले से यह भी बताया गया है कि इस फिल्म का निर्माण शबीना खान और संजय लीला भंसाली करेंगे और उम्मीद है कि अगले दो महीनों में फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो जाएगी।
Rhea Chakraborty: सुशांत सिंह की बहन को रास नहीं आया रिया का कमबैक, गालियों का इस्तेमाल कर खूब सुनाई खरीखोटी
दर्शकों को है फिल्म का इंतजार
आपको बता दें कि साल 2012 में आई अक्षय कुमार की सुपरहिट फिल्म ‘राउडी राठौर’ ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के झंडे गाड़ दिए थे। प्रभुदेवा के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2006 की तेलुगु ब्लॉकबस्टर 'विक्रमर्कुडु' की आधिकारिक रीमेक थी। अब दर्शक इस फिल्म के अगले सीक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।