फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थ और कियारा का मिशन शेरशाह, इसी हफ्ते से पंजाब में जमेगी चौकड़ी

Mon, 06 May 2019 02:57 PM IST
anand anand मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Sidharth Malhotra,Kiara Advani - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कारगिल युद्ध के हीरो कैप्टन विक्रम बत्रा की बायोपिक की शूटिंग उत्तर भारत में इसी हफ्ते शुरू होने जा रही है। फिल्म में टाइटल रोल कर रहे सिद्धार्थ मल्होत्रा इस फिल्म की शूटिंग के लिए सोमवार की सुबह मुंबई से रवाना हो गए। फिल्म का नाम शेरशाह रखा गया है और इसे निर्माता करण जौहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शंस बना रही है।
विज्ञापन


फिल्म के हीरो सिद्धार्थ मल्होत्रा को करण जौहर ने ही अपनी फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से लॉन्च किया था लेकिन उनकी पिछली तमाम फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार नहीं कर सकीं। विक्रम बत्रा की बायोपिक से सिद्धार्थ मल्होत्रा शुरू से जुड़े रहे हैं और तमाम कोशिशें करके भी जब सिद्धार्थ के दोस्त ये फिल्म शुरू नहीं कर सके तो उन्होंने इसके लिए करण जौहर की मदद मांगी। करण जौहर ने पिछले साल अक्टूबर में इस फिल्म को टेक ओवर कर लिया था।

फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ करण जौहर कैंप की ही हीरोइन कियारा आडवाणी बतौर हीरोइन दिखेंगी। लस्ट स्टोरीज में वाहवाही लूटने के बाद कियारा कलंक के एक गाने में भी नजर आई थीं। इन दिनों उनकी और शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह के ट्रेलर के खूब चर्चे हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें