12 जुलाई 2019 की रिलीज डेट का एलान करने के बाद फिल्म 'जबरिया जोड़ी' ने अपनी रिलीज बदली, और इसे 2 अगस्त की तारीख पर रख दिया। कुछ ही दिन पहले आए फिल्म 'खानदानी शफाखाना' के ट्रेलर लॉन्च के बाद एक बार फिर 'जबरिया जोड़ी' की रिलीज डेट बदल दी गई है। यानी पकड़वा विवाह पर बनी इस फिल्म को देखने के लिए दर्शकों को और एक हफ्ता इंतजार करना पड़ेगा।
बालाजी टेलीफिल्म्स निर्माणित इस फिल्म की रिलीज डेट अब तक कई बार बदली जा चुकी है। फिल्म के सोलो रिलीज की आकाक्षाएं लगाते हुए 'जबरिया जोड़ी' की रिलीज की तारीख 2 अगस्त रखी गई थी। पर सोनाक्षी सिन्हा और बादशाह स्टारर फिल्म 'खानदानी शफाखाना' की रिलीज डेट भी 2 अगस्त रखी गई। वहीं 'फास्ट एंड फ्यूरियस : हॉब्स एंड शॉ' हॉलीवुड फ्रेंचाइजी फिल्म की रिलीज डेट भी 2 अगस्त ही निकली। ऐसे में फिल्म के निर्माताओं ने जबरिया जोड़ी की रिलीज डेट एक बार फिर बदल दी है।
अब 'जबरिया जोड़ी' के निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज को एक सप्ताह आगे बढ़ा दिया है, यानी इसकी रिलीज डेट अब 9 अगस्त हो गई है। फिल्म के निर्माताओं की मानें तो वह इसे 9 अगस्त पर लाकर बेहद खुश हैं, क्योंकि इस दिन उनकी टक्कर 'एक छोटी चिकन करी लॉ नामक' फिल्म से ही होगी, नाकी किसी बड़ी फिल्म से।
इसके अलावा फिल्म के निर्माता 12 अगस्त को बकरी ईद की छुट्टी का भी फायदा उठाना चाहते हैं। उनकी आकांक्षाएं यहीं तक सीमित नहीं हैं, बल्कि उनका मानना है कि फिल्म 'साहो' के महीने के अंत में रिलीज होने का फायदा भी उन्हें मिलेगा।