फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्घार्थ ने मुझे कोई घर गिफ्ट नही कियाः दीपिका

Mon, 05 Nov 2012 12:56 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
दीपिका ने साफ किया है कि उनके पुराने प्रेमी सिद्वार्थ माल्या ने कभी भी मुझे कोई घर गिफ्ट नहीं किया है। उन्होंने इस तरह की अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया है। दीपिका ने कहा कि मुझे इस तरह की बातों से कष्ट पहुंचता है। मेरी और सिद्वार्थ की दोस्ती इस तरह की नहीं थी कि हम एक-दूसरे से तोहफों का आदान-प्रदान करें।
विज्ञापन


दीपिका ने कहा, 'मेरे फाइनेंस को मेरे पापा ही हैंडल करते हैं। वह काफी समझदार हैं और मेरे कमाने से पहले से हमारी आर्थिक हालत काफी मजबूत रही है। लेकिन इसके बावजूद यह कहना कि मैंने कुछ नहीं किया और मेरी कमाई ज़ीरो है और मैं दूसरों की गिफ्ट से काम चलाती हूं, बेहद गलत है। इसके बाद यह भी कहा जाता रहा है कि मैं अपना मकान बेचना चाहती हूं। मकान मेरी संपत्ति है उसका बेचना या रखना भी मेरा ही फैसला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें