फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारगिल हीरो की बॉयोपिक में दिखेंगे सिद्धार्थ मल्होत्रा, करन ने बदला टाइटल

Mon, 19 Nov 2018 01:07 PM IST
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
Sidharth Malhotra
विज्ञापन

अपने मार्गदर्शक करन जौहर से कुछ दिनों तक नाराज रहने के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर उनकी शरण में लौट आए हैं। नतीजा यह कि करन ने निर्देशक विष्णु वर्द्धन की सिड स्टारर फिल्म प्रोड्यूस करने का फैसला कर लिया है, जो कारगिल युद्ध के हीरो विक्रम बत्रा के जीवन पर आधारित होगी। 

विज्ञापन


विक्रम बत्रा को मरणोपरांत परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था। करन पहले इस फिल्म का हिस्सा नहीं थे और बार-बार चर्चाओं के बीच फिल्म शुरू नहीं हो पा रही थी। इसका निर्माण शब्बीर बॉक्सवाला कर रहे थे। आखिर में हार कर सिद्धार्थ पिछले दिनों करन के पास पहुंचे और बताया कि फिल्म तमाम कोशिशों के बाद भी अटकी पड़ी है। तब करन ने सिड से कहा कि वह फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे परंतु अपने अंदाज में। उन्होंने फिल्म का नाम विक्रम बत्रा से बदल कर शेरशाह करने का भी प्रस्ताव रखा, जिसे सिद्धार्थ और निर्देशक ने मान लिया। अभी यह साफ नहीं हुआ है कि करन ने फिल्म का टाइटल क्यों बदला। फिल्म नवंबर में फ्लोर पर चली जाएगी क्योंकि डायरेक्टर की तैयारियां पूरी हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें