सिद्धांत चतुर्वेदी जल्द ही सीरीज 'काला' में अभिनय करते नजर आएंगे। सूत्रों के मुताबिक सीरीज की शूटिंग का काम जारी है। यह किरदार एक्टर के बाकी किरदारों से काफी अलग होगा। फिल्म की शूटिंग पुणे में हो रही है। पढ़िए क्या है सीरीज में खास....
क्या है 'काला' की कहानी?
सिद्धांत चतुर्वेदी आगामी दिनों में एक एक्शन ड्रामा सीरीज में दिखाई देंगे। अमर उजाला को मिली जानकारी के मुताबिक वह जल्द भी सीरीज 'काला' से फैंस का मनोरंजन करेंगे। इस सीरीज की कहानी झारखंड के कोयला माफिया पर आधारित है। इसकी शुरुआत 1960 के दशक से होगी। कहानी में कई दशकों के दौरान कोयले के कारोबार में आए बदलाव, अपराध और उससे जुड़ी राजनीति को दिखाया जाएगा। इस सीरीज में वह अहम भूमिका निभाई रहे हैं। सीरीज का निर्देशन अभिषेक चौबे कर रहे हैं। वहीं इसका निर्माण एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले हो रहा है।
सिद्धांत चतुर्वेदी
- फोटो : इंस्टाग्राम
विकास बहल के साथ दूसरी फिल्म
सिद्धांत ने हाल ही में विकास बहल की फिल्म 'बोलो बोलो बोलो' का ब्रिटेन में शूटिंग खत्म की है। विकास के साथ यह उनकी दूसरी फिल्म है। इससे पहले दोनों 'दिल का दरवाजा खोल ना डार्लिंग' में साथ काम कर चुके हैं। इस फिल्म में सिद्धांत के साथ वामिका गब्बी और जया बच्चन नजर आएंगी। 'बोलो बोलो बोलो' की कहानी 1990 के दशक के ब्रिटेन की है। फिल्म में उस दौर में पंजाबी संगीत के बढ़ते चलन को दिखाया जाएगा। सिद्धांत इसमें ढोल बजाने वाले कलाकार की भूमिका निभा रहे हैं। वहीं, अलिजेह अग्निहोत्री गायिका के किरदार में हैं। जिम्मी शेरगिल और मोना सिंह भी फिल्म में नजर आएंगे। फिल्म को 2027 में रिलीज करने की तैयारी है।
सिद्धांत चतुर्वेदी
- फोटो : इंस्टाग्राम
इस बायोपिक में नजर आएंगे एक्टर
इस सब के अलावा अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी दिग्गज फिल्मकार वी. शांताराम की जीवनी पर बन रही फिल्म में भी नजर आएंगे।। इसमें वह वी. शांताराम की भूमिका निभाएंगे। फिल्म में तमन्ना भाटिया भी हैं। हालांकि फिल्म की रिलीज डेट या बाकी जानकारी अभी सामने नहीं आई।