फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EXCLUSIVE: बंटी और बबली 2 में दिखेगी ये जोड़ी, इस नई हीरोइन और डायरेक्टर के साथ शुरू हुई शूटिंग

Tue, 17 Dec 2019 06:04 AM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
Mulgi Shravari, Siddhant Chaturvedi - फोटो : amar ujala mumbai
विज्ञापन

हिंदी सिनेमा के सबसे बड़े प्रोडक्शन हाउस यशराज फिल्म्स ने आखिर उस खबर पर मुहर लगा दी है, जिसे अमर उजाला आपको काफी पहले बता चुका है। यशराज फिल्म्स बंटी और बबली की सीक्वल बनाने जा रहे हैं और इस फिल्म को आज के जमाने और नए दौर के हिसाब से पूरी तरह से रीबूट किया जा रहा है। फिल्म में बेहद शातिर ठग बंटी और बबली के रूप में एक नई जोड़ी नजर आएगी।

विज्ञापन


आदित्य चोपड़ा निर्मित बंटी और बबली 2 में नए बंटी के रूप में गली बॉय से मशहूर हुए सिद्धांत चतुर्वेदी नजर आएंगे जिन्होंने अपनी पिछली फिल्म में बड़ी खूबसूरती से एमसी शेर की भूमिका निभाई थी। इस फ्रेंचाइजी के जरिए यशराज फिल्म्स की ओर से एक नई हीरोइन को लॉन्च किया जाएगा इस नाम को लेकर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में तमाम तरह की खबरें चलती रही हैं। अमर उजाला आपके लिए ये जानकारी लेकर आया है कि मुंबई की बेहद खूबसूरत और बिंदास मुलगी शरवरी इस सीक्वल में पर्दे पर बबली के रूप में नजर आएंगी। शरवरी को इस किरदार के लिए पिछले एक साल से प्रशिक्षित किया जा रहा है।

यशराज फिल्म्स ने हाल के बरसों में रणवीर सिंह, अनुष्का शर्मा और भूमि पेडनेकर जैसे बेहद हुनरमंद कलाकारों को मौका दिया है और उन्हें ऐसी फिल्मों के जरिए लॉन्च किया है जो हिंदी सिनेमा में नए ट्रेंड शुरू करने में कामयाब रही हैं।
विज्ञापन


खास बात ये है कि बंटी और बबली 2 से एक नए निर्देशक को भी यशराज फिल्म्स फिल्म इंडस्ट्री में लॉन्च कर रहा है। इस फिल्म के निर्देशक वरुण शर्मा होंगे जिन्होंने यशराज फिल्म्क की ब्लॉकबस्टर फिल्मों 'सुल्तान' और 'टाइगर जिंदा है' में सहायक निर्देशक के तौर पर काम किया है। बंटी और बबली 2 की शूटिंग के दौरान अमर उजाला से एक्सक्लूसिव बातचीत में वरुण कहते हैं, "बंटी और बबली-2 पूरी तरह से आज के जमाने की फिल्म है। सिद्धांत ने अपनी डेब्यू फिल्म 'गली बॉय' में शानदार एक्टिंग से सबका दिल जीत लिया और वह देश की युवा धड़कन बन गए। शरवरी काफी स्पेशल अभिनेत्री हैं जिनकी एक्टिंग देखने लायक होगी। दोनों की जोड़ी बिल्कुल तरोताजा और बिंदास है और उनकी केमिस्ट्री और एनर्जी लाजवाब है।"

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें