पिता के कैमरे से पहली फिल्म बनाई थी
श्याम बेनेगल का जन्म 14 दिसंबर 1934 में हैदराबाद में ब्राह्मण परिवार में हुआ था। उन्होंने वैसे को पढ़ाई अर्थशास्त्र की थी, लेकिन बाद में उनका रुझान फोटोग्राफी की ओर हो गया था। बॉलीवुड में उन्हें आर्ट सिनेमा का जनक भी माना जाता है, जब वे बारह साल के थे, तब उन्होंने अपने फोटोग्राफर पिता श्रीधर बी. बेनेगल के दिए गए कैमरे पर अपनी पहली फिल्म बनाई थी। उनके परिवार में पत्नी नीरा बेनेगल और बेटी पिया बेनेगल हैं।