दरअसल, पलक तिवारी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में पलक सुर्ख लाल कलर का सलवार सूट पहने हुए दिखाई दे रही हैं। पहली तस्वीर में पलक अपने एक्सप्रेशन से फैंस की धड़कन बढ़ाने का काम कर रही हैं और दूसरी तस्वीर में वह अपने दुपट्टे को पकड़े हुए मुस्कुरा रही हैं। पलक तिवारी ने सलवार सूट के साथ लाइट मेकअप और बंधे बालों से अपना लुक पूरा किया है। इस सिंपल अवतार में भी वह काफी सुंदर लग रही हैं।
पलक तिवारी ने इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में हार्ट इमोटिकॉन लगाए हैं। फैंस पलक की इन तस्वीरों को बेहद पसंद कर रहे हैं। एक तरफ महज एक घंटे में पलक की इन तस्वीरों को हजारों लोगों ने लाइक किया है। तो साथ ही फैंस इन तस्वीरों पर कमेंट कर पलक की तारीफ कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, ‘अत्यधिक सुंदर लग रही हो।’ वहीं, कई फैंस ने हार्ट और फायर के इमोजी भेजे हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में पलक तिवारी का गाना ‘बिजली’ रिलीज हुआ था, जिसमें पलक पंजाबी सिंगर हार्डी संधू के साथ नजर आई थीं। इस गाने ने फैंस के बीच तहलका मचा दिया था। वहीं, पलक जल्द ही 'रोजी: द सैफरन चैप्टर' फिल्म में नजर आएंगी। ये फिल्म अगले साल 14 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।