फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Birthday Special: 11 महीने की बेटी को छोड़ करियर बनाने मुंबई आई थीं शुभांगी अत्रे, पति ने इस बात के लिए किया था मना

Mon, 11 Apr 2022 07:53 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'भाभी जी घर पर हैं' फेम अभिनेत्री शुभांगी अत्रे किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अभिनेत्री ने कई टीवी सीरियल में काम किया है। आइए आपको अभिनेत्री के करियर के बारे में बताते हैं।
विज्ञापन
shubhangi atre Birthday - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीरियल 'भाभी जी घर हैं' में अंगूरी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री शुभांगी अत्रे किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। शुभांगी आज के समय में टीवी इंडस्ट्री का पॉपुलर चेहरा है, जिन्हें लाखों लोग फॉलो करते हैं। शुभांगी का जन्म 11 अप्रैल 1981 को मध्य प्रदेश के खूबसूरत से शहर पचमढ़ी में हुआ था। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई भी इसी शहर से की और फिर वह अपनी ग्रेजुएशन करने के लिए इंदौर आ गईं। शुभांगी हमेशा से ही एक टीवी एक्ट्रेस बनना चाहती थीं लेकिन मनोरंजन जगत में उनकी शुरुआत काफी अलग तरीके से हुई। आइए शुभांगी अत्रे के 41वें जन्मदिन के मौके पर हम आपको अभिनेत्री की लाइफ से जुड़ी कुछ जानकारी देते हैं। 

विज्ञापन


शादी के बाद एक्टिंग की दुनिया में रखा कदम
शुभांगी अत्रे ने साल 2007 में बिजनेसमैन पीयूष पुरी से शादी की थी। शुभांगी का ससुराल मध्य प्रदेश में है लेकिन वह अपने पति के साथ पुणे में रहती थीं। यहीं पर शुभांगी कुछ समय बाद मां भी बनीं। शुभांगी की बेटी का नाम आशी है। शुभांगी हमेशा से एक एक्ट्रेस बनना चाहती थीं और इसी वजह से उन्होंने मां बनने के बाद एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने का फैसला लिया। शुभांगी ने जब टीवी में डेब्यू किया था, तब उनकी बेटी महज 11 महीने की थी और वह अपनी बेटी को पुणे छोड़कर मुंबई आई थीं। लेकिन कुछ समय बाद ही शुभांगी अपने पति पीयूश और बेटी के साथ मुंबई में ही रहने लगी थीं।

ऐसे शुरू हुआ करियर
शुभांगी अत्रे ने जब टीवी इंडस्ट्री में कदम रखने के बारे में सोचा था तब वह इस क्षेत्र के बारे में कुछ नहीं जानती थीं। ऐसे में अभिनेत्री ने सबसे पहले मॉडलिंग के कुछ असाइनमेंट किए, जिससे उन्हें ऑडिशन के बारे में जानकारी मिली। इसी तरह धीरे-धीरे शुभांगी ने टीवी की दुनिया में एंट्री की। शुभागी ने टीवी में डेब्यू सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' से किया था। इसके बाद वह कई हिट सीरियल में नजर आईं, जिसमें 'कस्तूरी’, ‘हवन’, ‘चिड़ियाघर’ और ‘दो हंसों का जोड़ा’ जैसे सीरियल शामिल हैं। 
विज्ञापन


'भाभी जी घर पर हैं' से मिली खास पहचान
शुभांगी अत्रे ने कई टीवी सीरियल किए हैं लेकिन उन्हें पॉपुलैरिटी मशहूर कॉमेडी शो ‘भाबीजी घर पर हैं' से मिली है। इस सीरियल में पहले अंगूरी के किरदार में शिल्पा शिंदे नजर आती थीं। लेकिन शिल्पा के जाने के बाद शुभांगी इस किरदार में नजर आईं और दर्शकों ने उन्हें पसंद भी किया। इस शो के लिए उन्हें कई पुरस्कार भी मिल चुके हैं।

शुभांगी के पति ने किया था सीरियल के लिए मना
एक इंटरव्यू में शुभांगी ने बताया था कि उनके पास जब 'भाभी जी घर पर हैं' सीरियल का ऑफर आया था, तब उनके पति नहीं चाहते थे कि वह यह सीरियल करें। शुभांगी के अनुसार, उनके पति ने यह सुझाव दिया था कि उन्हें कोई नया सीरियल करना चाहिए। लेकिन अभिनेत्री ने अपने पति की ये बात नहीं मानी।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें