आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर की फिल्म 'शुभ मंगल सावधान' हिट फिल्मों में शुमार हो गई है। इस फिल्म ने पहले सप्ताह में उम्मीद से कहीं अधिक कमाई की है। 'शुभ मंगल सावधान' ने पहले सप्ताह में भारतीय सिनेमाघरों में 24.03 करोड़ की कमाई कर ली है, जो उसके बजट के लिहाज से करीब ढाई गुना ज्यादा है।
ट्रेल एनलिस्ट तरन आदर्श की मानें तो 'शुभ मंगल सावधान' की कमाई अभी बढ़ती रहेगी। इसे माउथ पब्लिसिली का भी फायदा मिल रहा है। दूसरे वीकेंड में इसकी कमाई में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।
'बादशाहो' पर कुछ इस तरह भारी पड़ी 'शुभ मंगल सावधान', आंकड़े तो यही कहते हैं...
'शुभ मंगल सावधान' ने ओपनिंग डे पर 2.71 करोड़ की कमाई की थी, जो उसके बाद से लगातार बढ़ती रही। फिल्म ने शनिवार को 5.56 करोड़, रविवार को 6.19 करोड़ की कमाई की, तो सोमवार को 2.53 करोड़, मंगलवार को 2.85 करोड़, बुधवार को 2.12 करोड़ और गुरुवार को 2.07 करोड़ की कमाई की। इस वीकेंड इसकी कमाई बढ़ने की उम्मीद है।
#ShubhMangalSaavdhan Fri 2.71 cr, Sat 5.56 cr, Sun 6.19 cr, Mon 2.53 cr, Tue 2.85 cr, Wed 2.12 cr, Thu 2.07 cr. Total: ₹ 24.03 cr. #SMS
— taran adarsh (@taran_adarsh) September 8, 2017
गौरतलब है कि महज 10 करोड़ के बजट से बनी फिल्म 'शुभ मंगल सावधान' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अपने निवेशकों को संतुष्ट किया है। इस साल निवेशकों के पैसे लौटाने वाली शीर्ष फिल्म में 'शुभ मंगल सावधान' भी शामिल हो चुकी है।