देश के प्रधानमंत्री पर 'सेल्फी विद डॉटर' अभियान को लेकर एक दिन पहले निशाना साधने वाली टीवी ऐक्ट्रेस श्रुति सेठ ने अब देश मे महिलाओं के साथ बर्ताव को लेकर सवाल किया है। श्रुति का कहना है कि ये देश महिलाओं के लिए है ही नहीं।
पीएम मोदी के अभियान पर टिप्पणी बाद लोंगों के अपशब्दों और गाली-गलौच पर उतर आने के बाद श्रुति ने इस मामले में आखिरी ट्वीट किया। टीवी एंकर और अभिनेत्री ने लिखा 'तुमने मेरी सोच के लिए मुझे, मेरे माता-पिता, मेरे पति, मेरी बेटी, मेरे कैरियर को गाली दी। इस जगह का ऐसा हाल मुझे निराश करता है।'
श्रुति ने इस मामले पर कुछ ही देर बाद एक और ट्वीट किया। उन्होंने लिखा- 'अलग विचारधारा की वजह से जो नफरत आज मैंने झेली, वह साफ दिखाती है कि ये देश महिलाओं के लिए नहीं है।'