फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी मादक तस्वीरों पर भड़की श्रुति हसन

विज्ञापन
विज्ञापन
ये तस्वीरें तमिल फिल्म येवाड़ की बताई जा रही हैं। श्रुति हसन का कहना है कि ये तस्वीरें उनकी नहीं हैं। उन्हें गलत तरीके से दिखाया जा रहा है। अब श्रुति हसन ने इसके खिलाफ एआईआर लिखाई है। उनका कहना है कि उनकी इन तस्वीरों को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। ये तस्वीरें फिल्म के एक गाने की बताई जा रही हैं जिसका श्रुति हसन खंडन कर रहीं हैं।
विज्ञापन

Trending Videos

अब चर्चा में आईं ये तस्वीरें

फिल्म जनवरी में रिलीज हुई और फिल्म की तस्वीरें अब लोकप्रिय हो रही हैं। जी हां, मामला है श्रुति हासन की तमिल फिल्म ‘येवाडु’ (कौन) का। यह फिल्म इस साल जनवरी में आई थी और इसमें बॉलीवुड की ‘जंजीर’ में सुपर फ्लॉप रहे हीरो रामचरन तेजा, एमी जैक्सन तथा श्रुति थे। फिल्म तो कब की जा चुकी है लेकिन अचानक फिल्म के एक आइटम डांस ‘पिंपल डिंपल’ में श्रुति की सेक्सी तस्वीरें इंटरनेट की दुनिया में तेजी से फैलने लगी हैं। वाकई इन्हें देख कर कोई भी कह सकता है कि श्रुति को इससे ज्यादा बोल्ड पहले कभी नहीं देखा।

बेहद बोल्ड दिखीं थीं श्रुति

श्रुति इस डांस में सिर्फ लहंगा और ब्लाउज पहने हुई हैं और उनकी अदाएं मादक हैं। यह गाना साउथ में जबर्दस्त हिट हुआ था। लेकिन इसके डांस की तस्वीरें अब हिट हो रही हैं। ऐसा नहीं है कि श्रुति ने कभी पर्दे पर अपने आप को बोल्ड अवतार में नहीं दिखाया है। वह फिल्मों में बिकनी भी पहन चुकी हैं और ‘डी डे’ जैसी फिल्म में अपने से उम्र में कहीं बड़े अर्जुन रामपाल के साथ अंतरंग सीन भी कर चुकी हैं। इसके अलावा अंग्रेजी पत्रिका मैक्सिम के लिए कराया उनका फोटोशूट बेहद चर्चित हुआ था।
विज्ञापन

साउथ के लिए कोई नई बात नहीं

इन बातों के बावजूद देखने वालों का कहना है कि ‘पिंपल डिंपल’ में उनका अंदाज कुछ और ही है। वैसे बॉलीवुड के लिहाज से श्रुति का इस तरह के अंदाज में दिखना कई सीमाएं पार कर जाने वाला है, लेकिन साउथ के दर्शकों के लिए यह कोई विशेष बात नहीं है। इन तस्वीरों को मिल रही लोकप्रियता पर फिलहाल श्रुति हासन चुप हैं। मगर तय है कि खुश जरूर होंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें