फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार कान्स में जलवे बिखेरेंगी कमल हसन की बेटी

Tue, 09 May 2017 12:26 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
श्रुति हसन
विज्ञापन
इस साल कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर तीन नहीं बल्कि पांच बॉलीवुड हीरोइनों का जलवा रहेगा। जी हां! फ्रेंच रिवेरा में इस बार सिर्फ ऐश्वर्या, सोनम और दीपिका नहीं, बल्कि श्रुति हसन और ऐमी जैक्सन भी अपने जलवे बिखेरती नजर आएंगी।
विज्ञापन


श्रुति कान्स में 18 मई को अपना डेब्यू करेंगी। वह वहां अपनी पीरियड फिल्म 'संघमित्रा' का अनावरण करेंगी जिसमें श्रुति एक योद्धा राजकुमारी बनी हैं। टीओआई से बातचीत में श्रुति ने ये खबर कंफर्म की है। उन्होंने कहा, 'मैं फिल्म को इंटरनेशनल लेवल पर ले जाने पर काफी उत्साहित हैं। दर्शक इस फिल्म की कहानी से रिलेट कर पाएंगे।' इसके अलावा ऐमी जैक्सन भी कान्स 2017 का हिस्सा बनेंगी। उन्होंने पिछले साल कान्स में डेब्यू किया था। इस बार ऐमी एंडी मोरहन की इंडो-ब्रिटिश फिल्म का ट्रेलर लॉन्च करेंगी।

वहीं ऐश्वर्या, सोनम और दीपिका वहां मेकअप ब्रैंड लॉरियाल के ब्रैंड अंबैस्डर के तौर पर मौजूद रहेंगी। एेश्वर्या काफी समय से इस ब्रैंड के साथ हैं वहीं सोनम ने भी कुछ सालों पहले इस ब्रैंड के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। और इस साल इस फेहरिस्त में दीपिका पादुकोण का भी नाम शामिल हो गया है। ये पहली बार है जब दीपिका कॉन्स के रेड कार्पेट लॉरियाल की ब्रैंड अंबैस्डर बन कर पर चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें