फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनेत्री पर पर अन्य फिल्मों के प्रस्ताव स्वीकारने पर रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
एक स्थानीय अदालत ने अभिनेत्री श्रुति हासन पर ‘पिक्चर हाउस मीडिया लिमिटेड’ की एक फिल्म की शूटिंग पूरी होने से पहले किसी अन्य फिल्म में काम करने का प्रस्ताव स्वीकार करने पर आठ अप्रैल तक अंतरिम रोक लगा दी।
विज्ञापन


श्रुति हासन दक्षिण के अलावा हिन्दी फिल्मों में लगातार दिख रहीं हैं। श्रुति कमल हासन की बेटी हैं। खबर है कि कथित फिल्म निर्माता के अनुसार श्रुति कांट्रेक्ट से हटकर दूसरी फिल्मों में व्यस्त थीं।
विज्ञापन

अदालत ने समझौते का पालन करने का आदेश दिया है

शहर दीवानी अदालत के अतिरिक्त मुख्य न्यायाधीश ने ‘पिक्चर हाउस मीडिया लिमिटेड’ द्वारा 25 मार्च को दायर याचिका पर आदेश पारित किया।

अदालत ने याचिकाकर्ता को सुनने के बाद आदेश दिया कि अभिनेत्री पर ‘पिक्चर हाउस मीडिया लिमिटेड’ की फिल्म की शूटिंग पूरी होने से पहले किसी अन्य फिल्म में अभिनय का प्रस्ताव स्वीकार करने पर अंतरिम रोक लगाई जाती है और उन्हें आठ अप्रैल तक अभिनेत्री के समझौते में लिखे कार्यों का पालन करने का आदेश दिया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें