फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के बंधन में बंध सकती हैं इस सुपरस्टार की बेटी, ब्वॉयफ्रेंड संग शेयर की तस्वीर

Thu, 20 Sep 2018 12:13 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
shruti haasan
विज्ञापन
श्रुति हासन एक्टिंग के साथ-साथ बहुत अच्छी सिंगर भी हैं। हाल ही में उन्होंने लंदन में वर्ल्ड क्लास म्यूजिशियंस के साथ परफॉर्मेंस किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रुति के इस शो के लिए सारी सीट्स फुल हो चुकी थीं। शो खत्म करने के बाद श्रुति वापस मुंबई आ गई हैं। उससे पहले उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की।
विज्ञापन


शेयर की गई तस्वीर में श्रुति हासन अपने ब्वॉयफ्रेंड माइकल कोर्सेल के साथ नजर आ रही हैं। श्रुति ने लिखा कि 'गुडबॉय बोलना हमेशा ही बुरा लगता है।' बता दें कि माइकल एक इटैलियन एक्टर हैं और वो लंदन में रहते हैं।


माइकल ने भी श्रुति की एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें वो लंदन में परफॉर्म करती नजर आ रही हैं। माइकल ने लिखा कि 'अविश्वसनीय, मुझे इस लड़की पर गर्व है। मेरे शहर में उसने अपना टैलेंट दिखाया।'
विज्ञापन



ऐसी भी खबरें हैं कि श्रुति जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकती हैं। बीते दिनों उन्होंने माइकल की मुलाकात अपनी मां सारिका से करवाई थी। वहीं माइकल भी जब भारत आए तो श्रुति के साथ एक शादी में शामिल हुए। इस दौरान वो कमल हासन से मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें