फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shruti Haasan: बॉयफ्रेंड शांतनु की इन खूबियों पर फिदा हैं श्रुति हासन, बोलीं- उन्हीं के जैसा बनने की है कोशिश

Tue, 27 Dec 2022 05:39 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में श्रुति ने एक मीडिया बातचीत के दौरान उन बातों का जिक्र किया जो उन्हें शांतनु में बेहद पसंद हैं।
विज्ञापन
Shruti Haasan, Shantanu Hazarika - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रुति हासन अक्सर मीडिया की सुर्खियों में रहती हैं। एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर चर्चा बटोरती हैं। बता दें कि श्रुति पिछले करीब तीन वर्षों से शांतनु हजारिका के साथ रिलेशनशिप में हैं। फैंस को दोनों की जोड़ी बेहद पसंद है। सोशल मीडिया पर इनकी पोस्ट अक्सर वायरल होती हैं। श्रुति कई बार शांतनु की तारीफ कर चुकी हैं। एक बार फिर वह उनकी खूबियां गिनाती नजर आईं। श्रुति ने कहा कि शांतनु के जिंदगी में आने के बाद उनमें काफी बदलाव आया है।

विज्ञापन


हाल ही में श्रुति ने एक मीडिया बातचीत के दौरान उन बातों का जिक्र किया जो उन्हें शांतनु में बेहद पसंद हैं। श्रुति ने कहा कि वह और शांतनु बेस्ट फ्रेंड्स हैं और हमेशा साथ हैं। श्रुति ने शांतनु को लेकर आगे कहा कि वह बेहद दयालु, शांत और समझदार हैं। वह उनसे उन्हीं के जैसा बनना सीख रही हैं। श्रुति का कहना है कि शांतनु के अंदर तमाम ऐसी क्वालिटी हैं जो वह पसंद करती हैं और अपनाना चाहती हैं। 
Nysa Devgan: नीसा की तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया तहलका, इस शख्स के साथ हुईं स्पॉट
विज्ञापन


बता दें कि श्रुति हासन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह शांतनु हजारिका के साथ अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती नजर आती हैं। दोनों के पोस्ट यूजर्स को बेहद पसंद आते हैं। बता दें कि शांतनु एक इलस्ट्रेटर और डूडल आर्टिस्ट हैं। वह गौहाटी कला परियोजना (जीएपी) के संस्थापक सदस्य हैं, जिसका उद्देश्य भारत के पूर्वोत्तर राज्यों में एक कला समुदाय का निर्माण करना है।
विज्ञापन

Prabhas: क्या पुष्पा के डायरेक्टर के साथ प्रभास ने मिलाया हाथ? जानें क्या है इस खबर की हकीकत

वर्क फ्रंट की बात करें तो श्रुति हासन जल्द ही फिल्म 'सालार' में नजर आएंगी। इस फिल्म में वह प्रभास के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। इसके अलावा उनके हाथ में एक हॉलीवुड फिल्म 'द आई' भी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रुति ने इस फिल्म की शूटिंग खत्म कर ली है।
Salman Khan-Rashmika: क्या सलमान ने साउथ की इस एक्ट्रेस से कर ली शादी? सोशल मीडिया पर फोटो वायरल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें