फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मलयालम से अलग है हिंदी दृश्यम 3 की कहानी’, श्रिया सरन ने फ्रेंचाइजी के आखिरी पार्ट को लेकर जताई खुशी

Wed, 28 Jan 2026 07:26 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Shriya Saran On Drishyam 3: ‘दृश्यम 3’ का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब फिल्म को लेकर अभिनेत्री श्रिया सरन ने बात की। उन्होंने फिल्म की कहानी को लेकर एक बड़ा हिंट दिया है…
विज्ञापन
श्रिया सरन और अजय देवगन - फोटो : इंस्टाग्राम-@shriya_saran1109
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्राइम-थ्रिलर ‘दृश्यम’ अपने तीसरे पार्ट के साथ फिर लौट रही है। ‘दृश्यम 3’ मलयालम के साथ हिंदी में भी शुरू हो चुकी है। एक बार फिर विजय सालगांवकर (अजय देवगन) अपनी फैमिली के साथ वापस लौट रहे हैं। अब फिल्म को लेकर अभिनेत्री श्रिया सरन काफी उत्साहित हैं। उन्होंने इस फ्रेंचाइजी के अपने सफर को इमोशनल बताते ‘दृश्यम 3’ के बारे में बात की है।

दस साल पहले शुरू हुई थी पहले पार्ट की शूटिंग

विज्ञापन

इंडिया टुडे के साथ बात करते हुए श्रिया सरन ने ‘दृश्यम 3’ को लेकर खुशी जताई। ‘दृश्यम’ की दुनिया में अपनी भूमिका को फिर से निभाने के बारे में बात करते हुए अभिनेत्री ने कहा, ‘मैं बेहद उत्साहित हूं। इस बार, कहानी असाधारण रूप से अच्छी तरह से लिखी गई है, बहुत कसी हुई और दिलचस्प है। यह फ्रेंचाइजी का आखिरी पार्ट है। हम अभी इसकी शूटिंग कर रहे हैं। यह मेरे लिए एक बेहद भावुक सफर है क्योंकि जब मैंने हाल ही में फिल्म देखी, तो मुझे एहसास हुआ कि पहला भाग दस साल से भी पहले शूट किया गया था। हम सब बहुत बदल गए हैं। मैं तब से बहुत बदल गई हूं।’

इस वजह से बाकी फिल्मों से अलग है ‘दृश्यम’
श्रिया ने बताया कि दृश्यम को जो बात सबसे अलग बनाती है, वह सस्पेंस जॉनर में कहानी को अलग तरह से कहने की कला है। मुझे याद नहीं कि किसी मिस्ट्री फ्रेंचाइजी के तीन पार्ट हों। हमने ड्रामा सीरीज तो देखी हैं, लेकिन एक मिस्ट्री फ्रेंचाइजी, जिसमें पूरी कहानी एक छोटी सी घटना के इर्द-गिर्द घूमती हो, यह कमाल है। यकीन मानिए तीसरा पार्ट बेहद दिलचस्प है। इस दौरान उन्होंने ‘दृश्यम 3’ के एक बड़े ट्विस्ट की ओर भी इशारा किया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

दृश्यम - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

मलयालम से अलग है हिंदी वर्जन
श्रिया सरन का मानना है कि मलयालम और हिंदी की ‘दृश्यम’ में अंतर है। यही कारण है कि फिल्म हर भाषा में अलग अनुभव देती है और पसंद की जाती है। उन्होंने कहा कि हिंदी ‘दृश्यम 2’ मलयालम वर्जन से बहुत अलग थी। यहां तक कि हिंदी ‘दृश्यम 3’ भी मलयालम वाली फिल्म से काफी अलग है।

यह खबर भी पढ़ेंः प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने के बाद क्या करने वाले हैं अरिजीत सिंह? अनुराग बसु ने दी बड़ी हिंट; शुरू हो चुका है काम

2015 में रिलीज हुई थी पहली ‘दृश्यम’
‘दृश्यम’ फ्रेंचाइज की शुरुआत साल 2015 में हुई थी। पहली फिल्म में अजय देवगन के साथ तब्बू, श्रिया सरन, रजत कपूर और इशिता दत्त प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए हैं। इसके बाद साल 2022 में ‘दृश्यम 2’ रिलीज हुई। इसमें अक्षय खन्ना भी प्रमुख भूमिका में नजर आए थे। अब लगभग चार साल बाद फ्रेंचाइजी का तीसरा पार्ट रिलीज होने जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें