क्या बोले यूजर्स?
एक यूजर ने लिखा 'सेलिब्रिटीज के लिए सब माफ है। अगर कोई मॉडल ऐसा करता, तो उसे भारी जुर्माना देना पड़ता, गालियां सुननी पड़तीं और बेइज्जती अलग से होती।' एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'पहले रैंप वॉक का मतलब समझो, फिर ऐसे शो में जाओ।' वहीं, एक तीसरे यूजर ने इस पल को दुखद और अजीब बताया। कुछ लोगों ने इन वीडियो का इस्तेमाल करते हुए पेशेवर मॉडलों को ज्यादा मौका देने की बात कही। एक यूजर ने लिखा 'असली मॉडलों को लाओ।'