फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Golmaal 5: पर्दे पर लौट रहा गोलमाल 5 का धमाल! जल्द शुरू होने वाली है शूटिंग, श्रेयस तलपड़े ने दिया बड़ा हिंट

Sun, 21 May 2023 12:06 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रोहित शेट्टी की सुपरहिट सीरीज ‘गोलमाल-5’ एक बार फिर चर्चा में बनी हुई है। हाल ही में इसको लेकर एक्टर श्रेयस तलपड़े ने खुलकर बात की है। जानिए एक्टर ने क्या कहा...
विज्ञापन
श्रेयस तलपड़े - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डायरेक्टर रोहित शेट्टी की ‘गोलमाल’ फिल्म सीरीज सुपरहिट रही है। गोलमाल फिल्म की कॉमेडी आज भी खूब पसंद की जाती है। फिल्म की कॉमेडी क्लिप्स सोशल मीडिया पर खूब वायरल रहती हैं। हाल ही में डायरेक्टर रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस बॉक्स ऑफिस पर प्लॉप रही है। ऐसे में रोहित शेट्टी भी अपने दर्शकों के लिए पुराना जादू तैयार कर रहे हैं। रोहित शेट्टी जल्द ही गोलमाल-5 की तैयारी शुरू करने वाले हैं। रोहित शेट्टी ने भी इसकी जानकारी दी थी।

विज्ञापन

मीडिया से बातचीत के दौरान श्रेयस तलपड़े ने कहा कि, ‘ईमानदारी से कहूं तो सिर्फ फैन्स ही नहीं बल्कि हम लोग भी गोलमाल-5 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कोरोना की शुरुआत से ठीक पहले रोहित और अजय ने फिल्म की अगली किश्त का ऐलान किया था। बदकिस्मती से कोविड आया और चीजें बदल गईं। सच कहूं तो हमें नहीं पता कि कहानी क्या है सिर्फ रोहित ही इस बारे में जानते हैं। तो जब वो हमें बुलाएंगे और इस बारे में बताएंगे तब ही मैं फिल्म की कहानी को लेकर बात कर पाउंगा लेकिन हां हम बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं'।

श्रेयस तलपड़े - फोटो : Insatagram- @shreyastalpade27
वहीं फिल्म की शूटिंग के दिनों को याद करते हुए श्रेयस ने कहा कि, ‘सेट पर हर रोज पार्टी का माहौल होता था। इसका पूरा श्रेय हमारे कैप्टन रोहित शेट्टी को जाता है क्योंकि उनकी वजह से सेट्स पर हमेशा जिंदादिली का माहौल रहता था। मैंने कहीं पढ़ा था कि जबतक रोहित फिल्में बनाएंगे वो गोलमाल की फिल्में भी बनाते रहेंगे। हम भी जब तक इंडस्ट्री में हैं चाहते हैं कि वो ऐसा करते रहे क्योंकि ये बेहद ही रिफ्रेशिंग होता है जब आप अपने प्यारे दोस्तों से मिलते हैं'।
विज्ञापन

रोहित शेट्टी की गोलमाल सीरीज की पहली फिल्म ‘गोलमाल फन अनलिमिटिड’ साल 2006 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में शरमन जोशी, तुषार कपूर, अरशद वारसी और अजय देवगन मुख्य भूमिकाओं में थे। वहीं इसके बाद रोहित शेट्टी ने तीन सीक्वल गोलमाल रिटर्न्स, गोलमाल-3 और गोलमान अगेन अपने फैन्स के लिए बनाई हैं।

यह भी पढ़ें: दिशा की प्रेग्नेंसी पर खुशी से फूले नहीं समा रहे राहुल, जल्द पापा बनने के लिए उत्साहित हैं गायक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें