फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shreya Ghoshal: अकाउंट हैक होने के बाद एक्स पर लौंटीं श्रेया घोषाल, पोस्ट साझा कर बोलीं- अब सब ठीक है...

Sun, 06 Apr 2025 06:01 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Shreya Ghoshal: मशहूर गायिका श्रेया घोषाल लगभग दो महीने बाद एक्स अकाउंट के साथ लौटी हैं। फरवरी में गायिका का अकाउंट हैक हो गया था। 
 
विज्ञापन
श्रेया घोषाल - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मशहूर गायिका श्रेया घोषाल को उनका एक्स अकाउंट वापस मिल गया है। आज रविवार को कहा कि गायिका ने जानकारी दी कि उन्हें आखिरकार अपने एक्स अकाउंट तक पहुंच मिल गई है, जिसे फरवरी में हैक कर लिया गया था। मशहूर गायिका ने लगभग दो महीने बाद माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर अपने करीब सात मिलियन फॉलोअर्स के साथ यह अपडेट साझा किया।

विज्ञापन

श्रेया का पोस्ट
उन्होंने एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा, 'मैं वापस आ गई हूं। मैं यहां अक्सर बात करती रहूंगी और लिखती रहूंगी... हां, मेरा एक्स अकाउंट मुश्किल में था, क्योंकि फरवरी में इसे हैक कर लिया गया था। अब मुझे उचित संचार स्थापित करने में बहुत संघर्ष करने के बाद अंततः एक्स टीम से मदद मिली है। सब ठीक है। अब मैं यहां हूं।'
Manoj Kumar Prayer Meet: मनोज कुमार की प्रार्थना सभा में पहुंचीं पत्नी शशि, एशा देओल और फरहान अख्तर भी आए नजर

लोगों से किया सावधान रहने का आग्रह
अपने पोस्ट में घोषाल ने प्रशंसकों से 'अजीब विज्ञापनों' से सावधान रहने का आग्रह किया, जिनमें उनके बारे में बेहद बेतुकी सुर्खियां और एआई जनरेटेड इमेज वाले लेख हैं। उन्होंने कहा, 'ये क्लिक बैट्स हैं, जो स्पैम/धोखाधड़ी वाले लिंक की ओर ले जाते हैं। कृपया इन विज्ञापनों की रिपोर्ट करते रहें। इन्हें बंद करने का मुझमें कोई अधिकार नहीं है। मैंने अपनी तरफ से पूरी कोशिश की है।'
Ground Zero: ट्रेलर से पहले मेकर्स ने जारी किया ‘ग्राउंड जीरो’ का नया पोस्टर, दुश्मन से भिड़ेंगे इमरान हाशमी
विज्ञापन

श्रेया ने दी थी ये जानकारी
गायक श्रेया घोषाल ने एक्स अधिकारियों से ऐसे विज्ञापनों के खिलाफ कार्रवाई करने की अपील की। पिछले महीने श्रेया घोषाल ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में कहा था कि उनका एक्स अकाउंट 13 फरवरी को हैक हो गया था और तब से वह इसे बहाल करने का प्रयास कर रही हैं। उन्होंने लिखा था, 'मैंने एक्स टीम तक पहुंचने के लिए अपनी क्षमता के अनुसार हर संभव प्रयास किया है, लेकिन कुछ स्वचालित प्रतिक्रियाओं के अलावा कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें