फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रेया घोषाल ने बताया गानों की सफलता का असली राज, सोशल मीडिया को लेकर दी राय; बोलीं- 'हर चीज खरीदी जा सकती...'

Thu, 26 Feb 2026 06:42 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Shreya Ghoshal: श्रेया घोषाल ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान आजकल के गानों की सफलता को लेकर कई खुलासे किए। साथ ही उन्होंने बताया कि कैसे कोई गाना सफल होता है।
विज्ञापन
श्रेया घोषाल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मशहूर सिंगर श्रेया घोषाल जल्द ही अपना 'द अनस्टॉपेबल टूर' लेकर आ रही हैं। इसी बीच उन्होंने एक इंटरव्यू में आजकल के गानों की सफलता के राज से पर्दा उठाते हुए कई खुलासे किए हैं। उनका मानना है कि गानों को लाइक्स, व्यूज और रील्स से मापा जाता है, लेकिन उनके लिए ये असली मापदंड नहीं हैं।

विज्ञापन

गानों की सफलता को लेकर श्रेया की राय
एएनआई को दिए एक इंटरव्यू में श्रेया ने कहा, 'गानों पर लाइक्स और व्यूज बहुत ज्यादा होते हैं, क्योंकि हर चीज खरीदी जा सकती है।' आगे श्रेया ने कहा कि असली सफलता तब होती है जब वो किसी गाने को कॉन्सर्ट में गाती हैं और लोग उसे साथ में गाते हैं, याद रखते हैं और दिल से जुड़ते हैं। अगर वो पहली बार कोई गाना परफॉर्म करती हैं और अगली बार लोग कहें कि 'वो गाना तुमने गाया था ना? दोबारा गा सकती हो?', तो यही गाने की असली कामयाबी है। ये कॉन्सर्ट में होने वाला वो जादू है जो बार-बार दोहराया जाता है।

सोशल मीडिया को लेकर श्रेया की राय
श्रेया सोशल मीडिया के असर को भी मानती हैं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया ने म्यूजिक को बहुत बदल दिया है। जैसे 2013 की फिल्म 'बेशरम' का गाना 'दिल का जो हाल है' 10-11 साल बाद अचानक ट्रेंड करने लगा, या 'सुपर 30' का 'जुगराफिया' गाना भी वायरल हुआ। ये सब सोशल मीडिया का जादू है। श्रेया ने आगे कहा कि अब म्यूजिक का माहौल सबके लिए बराबर हो गया है। पहले एक व्यक्ति तय करता था कि क्या अच्छा है, लेकिन अब लोग खुद चुनते हैं। कम्युनिटी बनती है, लोग जो पसंद करते हैं वही पॉपुलर होता है। स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स ने भी इसमें बड़ी भूमिका निभाई है।
विज्ञापन

श्रेया का वर्कफ्रंट
श्रेया अब 'द अनस्टॉपेबल टूर' की तैयारी कर रही हैं। ये उनका नया कॉन्सर्ट टूर है, जो भारत के कई शहरों और विदेशों में होगा। पहले उनका 'ऑल हार्ट्स टूर' 2020 से 2025 तक चला, जिसमें लगभग 50 शहर कवर हुए और हर शो सोल्ड आउट था। अब 'द अनस्टॉपेबल टूर' में वो कुछ नया और पर्सनल ला रही हैं। यह टूर उनके सिंगर बनने के सफर की कहानी पर आधारित होगा। गानों के जरिए वो अपना सफर नए तरीके से दिखाएंगी, ताकि हर शो फ्रेश और अनोखा लगे। बहरहाल, टूर की डेट्स अभी घोषित नहीं की गई हैं।

यह भी पढ़ें: क्या होता है कोडावा विवाह? जिस रस्म से एक-दूसरे के हुए विरोश; कैसे बाकियों से अलग है विजय-रश्मिका की शादी?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें