फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shreya Ghoshal: श्रेया घोषाल की आशा भोसले को श्रद्धांजलि, लंदन में गूंजे ताई के आइकॉनिक गाने; भावुक हुए फैंस

Mon, 13 Apr 2026 03:30 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Asha Bhosle Death: महान गायिका आशा भोसले का 92 साल की उम्र में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में निधन हो गया। अब उनके निधन पर पॉपुलर सिंगर श्रेया घोषाल ने खास तरीके से उन्हें श्रद्धांजलि दी है। 

विज्ञापन
श्रेया घोषाल और आशा भोसले - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महान गायिका आशा भोसले का रविवार, 12 अप्रैल 2026 को निधन हो गया था। आशा ताई ने अपनी आवाज से 7 दशकों से भी ज्यादा समय तक बॉलीवुड पर राज किया। अब उनके निधन होने पर कई बड़े कलाकार दुख जता रहे हैं। इसी बीच सिंगर श्रेया घोषाल ने भी आशा भोसले को खास तरीके से श्रद्धांजलि दी है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 

अभी ना जाओ छोड़कर...
विज्ञापन

श्रेया घोषाल ने लंदन में अपने कॉन्सर्ट के दौरान आशा भोसले को खास ट्रिब्यूट दिया। श्रेया ने आशा ताई के अभी ना जाओ छोड़ कर और दो लफ्जों की है दिल की कहानी जैसे आइकोनिक गाने गाए। इस बीच आशा भोसले की तस्वीरें बैकग्राउंड में डिस्पले के तौर पर दिखाई दीं। वीडियो में देखा जा सकता है कि श्रेया के साथ वहां मौजूद लोग भी इन आइकोनिक गानों को इंजॉए करते नजर आए। 
 

फैंस हुए इमोशनल 
वीडियो सामने आते ही लोगों ने भी इसपर प्यार बरसाया। एक यूजर ने कमेंट किया- ‘श्रेया ही एकमात्र ऐसी सिंगर हैं, तो लता मंगेशकर और आशा भोसले के गाने गा सकती हैं।’ दूसरे यूजर ने कमेंट किया- ‘श्रेया ने बहुत प्यारा गाया है।’ वहीं एक यूजर ने लिखा- केवल श्रेया ही लता मंगेशकर और आशा भोसले के गानों के साथ न्याय कर सकती हैं। 

विज्ञापन

श्रेया घोषाल - फोटो : सोशल मीडिया
श्रेया ने स्टोरी पोस्ट कर भी दी थी श्रद्धांजलि
इससे पहले भी श्रेया ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर आशा भोसले के निधन पर शौक जताया था और उनके लिए खास नोट भी लिखा था। साथ ही श्रेया ने गायिका को श्रद्धांजलि भी दी थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें