श्रेया घोषाल भारत की पहली सिंगर बन गई हैं जिनका मोम का पुतला प्रतिष्ठित 'मैडम तुसाद' म्यूजियम में रखा जाएगा। श्रेया का स्टैचू तुसाद म्यूजियम की दिल्ली की शाखा में रखा जाएगा। श्रेया का स्टैचू गाते हुए पोजीशन में दिखेगा।
श्रेया ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, 'मुझे मैडम तुसाद का हिस्सा बनकर काफी खुशी हो रही है। यह मेरे लिए गर्व की बात है कि मुझे इतने टैलेंटेड कलाकारों के बीच जगह मिली। हमेशा के लिए अमर हो जाना एक शानदार एहसास है। मैडम तुसाद दुनियाभर को खुश करने के लिए मशहूर है।'
मर्लिन एंटरटेनमेंट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के डॉरेक्टर और जनरल मैनेजर अंशुल जैन ने कहा, 'श्रेया आज की जेनरेशन की सबसे पसंदीदा गायिकाओं में से एक हैं। उनके स्टैचू का अनावरण कर के हम खुश हैं। उनके लिए हमारे पास सबसे ज्यादा निवेदन आए थे। उन्हें दर्शकों के साथ गाते हुए देखने के लिए हम उत्साहित हैं।'