फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रेया घोषाल का डिजिटल में नया आलाप, अरमान मलिक के साथ सुरों की अनोखी जुगलबंदी

Tue, 26 Mar 2019 02:54 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
श्रेया घोषाल, अरमान मलिक
विज्ञापन
फिल्म कलंक के गाने घर मोरे परदेसिया को लेकर हर तरफ चर्चा में बनीं मशहूर गायिका श्रेया घोषाल अब डिजिटल की दुनिया में छलांग लगा रही हैं। प्राइम म्यूजिक के लिए बनी म्यूजिक सीरिज मिक्सटेप के दूसरे सीजन के पहले ही एपीसोड में श्रेया और अरमान मलिक की जुगलबंदी हो रही है। इसका वीडियो टी सीरीज ने अपने यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है।
विज्ञापन


पिछले हफ्ते दिए गए फिल्मफेयर अवार्ड्स में फिल्म पद्मावत के गाने घूमर के लिए सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायिका का पुरस्कार जीतने वाली श्रेया घोषाल की गायिका के करोड़ों दीवाने हैं। वह आमतौर पर तो नए गाने ही गाती हैं। वहीं मिक्सटेप संगीत का अनोखा प्रयोग है जिसमें दो गायक एक ही सुरताल में एक साथ दो गाने एक साथ गाते हैं। इस एपीसोड में श्रेया और अरमान ने जो दो गाने गाएं हैं, उनमें से पहला है फिल्म आशिकी 2 का तुम ही हो और दूसरा गाना है रॉकी हैंडसम का गाना रहनुमा।

श्रेया घोषाल ने इस गाने का जिक्र करने पर कहा, ‘मिक्सटेप के लिए जब हमने तैयारी शुरू की तो इस एपिसोड के लिए हम तुम ही हो गाने को ही नए तेवर और कलेवर के साथ बनाना चाह रहे थे। इस गाने का आरोह-अवरोह और इसकी सुरताल में जो लहरियां हैं, वे कमाल की हैं और इस गाने को हमने जो नया रूप दिया है वह लोगों ने पहले कभी नहीं सुना होगा। गाना बनाने के दौरान ही हमने जब दूसरे गायकों की लिस्ट पर गौर करना शुरू किया तो अरमान मलिक का नाम सामने आती ही हमने हां कर दी।’
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें