श्रद्धा कपूर अब रेमो डिसूजा निर्देशित 'एबीसीडी 2' फिल्म में नजर आएंगी। वह कहती हैं कि इस फिल्म के फिटनेस कोर्स को करने के बाद वह स्वयं में ज्यादा मजबूती और फुर्तीलापन महसूस करती हैं।
श्रद्धा (26) ने कहा, "मैंने हमेशा से एक्सरसाइज़ की है, लेकिन 'एबीसीडी 2' की शूटिंग के दौरान मैंने जैसी फिटनेस पाई, वह बिल्कुल अलग है।
मैं ज्यादा मजबूत और चुस्त महसूस करती हूं, इतना ज्यादा कि मैंने घर में वह चीजें करनी शुरू कर दी हैं, जिन्हें उठाने के लिए बहुत सारा दम चाहिए।"