फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बागी 3' में टाइगर श्रॉफ के साथ हीरोइन के रूप में दिखेंगी श्रद्धा कपूर

Tue, 12 Feb 2019 03:39 PM IST
विजय जैन मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बहादी - फोटो : file photo
विज्ञापन
बागी 3 की हीरोइन फाइनल हो गई है। निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने आधिकारिक तौर पर इसके लिए श्रद्धा कपूर के नाम का ऐलान कर दिया है। बागी की पहली कड़ी के बाद श्रद्धा कपूर और टाइगर श्रॉफ की जोड़ी दो साल बाद एक बार फिर एक साथ स्क्रीन स्पेस साझा करते हुए नज़र आएगी। 
विज्ञापन


2016 की एक्शन फ़िल्म के बाद निर्माता साजिद नाडियाडवाला के साथ श्रद्धा कपूर की यह तीसरी फिल्म होगी। साजिद की फिल्म छिछोरे में भी श्रद्धा कपूर काम कर रही हैं। श्रद्धा कपूर कहती हैं, “मैं बागी परिवार के साथ वापसी की बात से उत्साहित हूं। बागी का हिस्सा बनना मेरे लिए यादगार समय था और साजिद सर के साथ यह मेरी तीसरी फिल्म है, टाइगर के साथ दूसरी और अहमद सर के साथ पहली फ़िल्म है। स्क्रिप्ट अद्भुत है और मैं इस फिल्म का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित हूं।”

निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने कहा, ''बागी की पूरी टीम श्रद्धा कपूर की वापसी से बेहद खुश है। टाइगर और श्रद्धा की जोड़ी को बागी में बेहद पसंद किया गया था और मुझे यकीन है कि फ्रैंचाइज़ी के प्रशंसक भी उतने ही उत्साहित होंगे जितने हम उन्हें एक साथ वापस ला कर हैं। ” फ़िल्म बागी 3 के साथ बी टाउन की हिट तिकड़ी यानी साजिद नाडियाडवाला-टाइगर श्रॉफ-अहमद खान एक बार फिर अपना जादू बिखेरने के लिए तैयार है। टाइगर श्रॉफ अभिनीत फ़िल्म बागी 3 अगले साल 6 मार्च को रिलीज होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें