श्रद्धा कपूर इस वक्त अपनी आने वाली फिल्म 'एबीसीडी 2' के प्रचार में व्यस्त हैं। वह इसका प्रचार करने अब कुआलालंपुर में तीन दिवसीय आईफा समारोह में पहुंच गई हैं।
श्रद्धा रविवार रात आईफा समारोह में मुख्य पुरस्कारों में एक विशेष 'श्रद्धांजलि' देंगी। आईफा के दौरान श्रद्वा अपनी इस नई फिल्म का पुरजोर प्रचार करेंगी।
श्रद्वा और उनकी टीम को पूरा भरोसा है कि इन अवार्डस की धूम के बीच फिल्म के प्रचार करने से मूवी को पूरा फायदा मिलेगा।