फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बागी 3' में टाइगर संग जुडो कराटे करती दिखेंगी श्रद्धा कपूर, तीन एक्शन निर्देशक देंगे प्रशिक्षण

Mon, 23 Sep 2019 12:33 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई
विज्ञापन
Shraddha Kapoor
विज्ञापन
फिल्म वॉर के प्रमोशन में लगे आज के एक्शन हीरो टाइगर श्रॉफ की अगली फिल्म यानी बागी फ्रेंचाइजी का अगला अध्याय यानी बागी 3 की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। फिल्म बागी के चलते टाइगर के फैंस की लिस्ट में खासा बढ़ोतरी हुई है, और ये सभी फैंस टाइगर की इस अगली फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। इस बार फिल्म के तीसरे पार्ट की खास बात यह है कि पहले पार्ट की तरह श्रद्धा कपूर ही इसमें नज़र आएंगी। 
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो इस एक्शन फिल्म को और भी बड़ा और विश्वसनीय बनाने के लिए अभिनेत्री श्रद्धा कपूर बेहद कड़ी मेहनत करने वाली हैं। अगर खबर पक्की है तो श्रद्धा कपूर भी अब टाइगर की तरह मार्शल आर्ट्स करते हुए दिखाई दे सकती हैं। इन सबके लिए श्रद्धा कपूर जुडो और मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स का प्रशिक्षण लेने वाली हैं। 
विज्ञापन

श्रद्धा के इस प्रशिक्षण को लेकर निर्देशक अहमद खान कहते हैं " मुंबई, दिल्ली और आगरा की शूटिंग खत्म करने के बाद हम और पूरी टीम नवंबर में सर्बिया के लिए रावाना हो जाएंगे, जहां 40 दिन का बैक टू बैक शूट शेड्यूल होगा। केचा खमपकड़ी जो पहले भी बागी फ्रेंचाइजी में काम कर चुके हैं, स्लावीसा इवानोविच जिन्होंने उरी के स्टंट्स का निर्देशन किया है और एक खास बुलगारियन प्रशिक्षक, यह तीन खास प्रशिक्षक मिलकर श्रद्धा कपूर को जूडो और मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स सिखाएंगे।"

यह कहते हुए अहमद खान बताना चाहते हैं कि वह एक बड़ी फिल्म बनाने से ज्यादा फिल्म को सच्ची रखना चाहते हैं। उनका मानना है कि यह फिल्म हॉलीवुड की एक्शन फिल्मों को टक्कर दे सकती है। 

बागी पार्ट वन की तरह पार्ट 3 में वही किरदार को वापस निभाने जा रही श्रद्धा कपूर हाल ही में फिल्म साहो में भी नज़र आईं थीं। फिल्म साहो श्रद्धा की पहली एक्शन फिल्म रही है, जिसमें वह भी एक्शन सीन्स का हिस्सा रही हैं। पहली बार एक एक्शन फिल्म में काम करने के बाद श्रद्धा खासा उत्साहित थीं। अब देखना यह होगा कि फिल्म बागी 3 में श्रद्धा कपूर कितने एक्शन सीन का हिस्सा होती हैं।  
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें