श्रद्धा कपूर की आने वाली फिल्म 'हसीना पारकर' को सेंसर बोर्ड ने दो कट के साथ 'U/A' सर्टिफिकेट दिया है। हाल ही में फिल्म के डायरेक्टर अपूर्वा लखिया ने मीडिया से बातचीत में बताया है कि सेंसर बोर्ड ने फिल्म में एक जगह एक शब्द को हटाने के लिए और एक कट दिया है।
इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि वो सेंसर के फैसले से खुश हैं। अब फिल्म की रिलीज का रास्ता तो साफ है। श्रद्धा कपूर हमेशा से बबली किरदारों में नजर आई हैं लेकिन दाउद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर की बायोपिक में उनके अंदाज एकदम बदल गए हैं।
इस फिल्म में श्रद्धा एक सीधी-सादी लड़की से अपराध की दुनिया की सबसे खतरनाक औरत बनती हैं। श्रद्धा के साथ फिल्म में उनके भाई सिद्धांत कपूर भी मुख्य भूमिका में हैं। सिद्धांत फिल्म में दाउद इब्राहिम का किरदार निभा रहे हैं। ये पहली बार है जब असल जिंदगी का ये रिश्ता बड़े पर्दे पर दिखाई देगा।
पढ़ें- टीवी की ये संस्कारी बहू बनेगी 'सेक्स वर्कर', पहले ही सीरियल से घर-घर में हुई थी पॉपुलर
हसीना पारकर को मुंबई की गॉडमदर कहा जाता था। दरअसल असल में हसीना अपराध की दुनिया से कोसों दूर थीं लेकिन अरुण गावली के गैंग ने उनके पति इस्माइल पारकर की हत्या कर दी थी जिसके बाद हसीना ने इस दुनिया में कदम रखा।