वायरल हुआ वीडियो
इस वायरल वीडियो में श्रद्धा बहुत खुश नजर आ रही हैं और राहुल को प्यार से स्ट्रीट फूड खिलाते हुए उनकी स्माइल सबका दिल जीत रही है। यह वीडियो देखते ही देखते इंटरनेट पर श्रद्धा के फैंस के बीच वायरल हो गया है। श्रद्धा और राहुल के इस वीडियो पर फैंस लाल दिल वाली इमोजी बना रहे हैं।
श्रद्धा कपूर का वर्कफ्रंट
श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म का नाम 'नागिन' है। यह फिल्म प्रेम और बलिदान पर आधारित होगी। हाल ही में फिल्म निर्माता निखिल द्विवेदी ने फिल्म को लेकर बताया कि इस फिल्म की शूटिंग 2025 में शुरू होने की उम्मीद है। श्रद्धा कपूर की 'नागिन' 2025 या फिर 2026 तक फ्लोर पर आएगी। श्रद्धा कपूर को आखिरी बार ब्लॉकबस्टर फिल्म 'स्त्री 2' में देखा गया था, जिसमें राजकुमार राव भी मुख्य भूमिका में थे।
यह भी पढ़ें: कोंकणा सेन शर्मा ने सादगी से जीता फैंस का दिल, निभाए प्रतिभाशाली किरदार..