श्रद्धा कपूर का वर्क फ्रंट
श्रद्धा कपूर जल्द ही फिल्म ‘ईथा’ में नजर आने वाली हैं, जिसे लक्ष्मण उटेकर डायरेक्ट कर रहे हैं और दिनेश विजन प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म में श्रद्धा पहली बार रणदीप हुड्डा के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। साथ ही मोहम्मद जीशान अय्यूब भी इसमें अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे।
ये भी पढ़ें- Alpha: ‘अल्फा’ का टीजर हुआ रिलीज, आलिया भट्ट का दिखा दमदार एक्शन अवतार; बॉबी देओल ने दिया खतरनाक ट्विस्ट
बताया जा रहा है कि फिल्म में श्रद्धा, मशहूर लोक कलाकार विठाबाई का किरदार निभाएंगी, जो महाराष्ट्र की लावणी और तमाशा कला के लिए जानी जाती थीं। यह फिल्म रक्षा बंधन के मौके पर, यानी 28 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।