फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का पुणे शेड्यूल हुआ पूरा, एक्ट्रेस ने इस अभिनेता के साथ काटा केक; दिखी फिल्म की पूरी टीम

Wed, 18 Feb 2026 10:36 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Eetha Schedule Wrap: श्रद्धा कपूर अपनी आगामी फिल्म ‘ईथा’ को लेकर चर्चाओं में बनी हुई हैं। अब फिल्म का एक और शेड्यूल पूरा हो गया है। देखिए इस मौके पर किस एक्टर के साथ श्रद्धा ने काटा केक…
विज्ञापन
श्रद्धा कपूर और लक्ष्मण उतेकर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की फिल्मों का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है। अब श्रद्धा ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ईथा’ के पुणे शेड्यूल की शूटिंग पूरी कर ली है। ईथा महाराष्ट्र की प्रसिद्ध लावनी और तमाशा डांसर विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर के जीवन पर आधारित है। फिल्म में श्रद्धा के साथ अभिनेता रणदीप हुड्डा भी नजर आएंगे। अब शेड्यूल रैप होने के बाद दोनों कलाकारों का केक काटते वीडियो वायरल है।

टीम ने काटा केक

विज्ञापन

‘ईथा’ के पुणे शेड्यूल की शूटिंग पूरी होने पर सेट पर केक काटकर जश्न मनाया गया। इसमें फिल्म की कास्ट और क्रू शामिल हुए। इसमें अभिनेत्री श्रद्धा कपूर और अभिनेता रणदीप हुड्डा से लेकर फिल्म के निर्देशक लक्ष्मण उतेकर और प्रोडक्शन टीम के सदस्य भी मौजूद रहे। अब केक काटने के दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इस दौरान श्रद्धा और रणदीप काफी खुश नजर आ रहे हैं। इससे पहले फिल्म ने अपना मुंबई शेड्यूल पूरा किया था, जहां शूटिंग जनवरी के अंत से फरवरी तक चली थी।


पहली बार इस तरह के किरदार में दिखेंगी श्रद्धा
लक्ष्मण उतेकर द्वारा निर्देशित ‘ईथा’ अपनी घोषणा के बाद से ही चर्चाओं में बनी हुई है। फिल्म में श्रद्धा कपूर को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। क्योंकि पहली बार श्रद्धा इस तरह के किरदार में नजर आएंगे, जहां वो मराठी मुलगी के तौर पर दिखाई देंगी। हालांकि, फिल्म की कास्ट और कहानी को लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। फिल्म के इसी साल रिलीज होने की उम्मीद है।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ेंः Salim Khan: वेंटिलेटर पर रखे गए सलीम खान! देर रात पिता से मिलने पहुंचे सलमान; एक्टर को भावुक देख फैंस चिंतित

 

विज्ञापन

स्त्री 2 - फोटो : सोशल मीडिया
‘स्त्री 2’ के बाद बड़े पर्दे से दूर हैं श्रद्धा
वर्कफ्रंट की बात करें तो श्रद्धा कपूर आखिरी बार 2024 में रिलीज हुई फिल्म ‘स्त्री 2’ में नजर आई थीं। उसके बाद से वो बड़े पर्दे से दूर हैं। हालांकि, उनकी आगामी फिल्मों में ‘नागिन’ के होने की भी चर्चाएं हैं। वहीं रणदीप हुड्डा आखिरी बार पिछले साल रिलीज हुई सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ में नजर आए थे। उन्होंने फिल्म में विलेन की भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें