फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्मों का पता नहीं पर असल जिंदगी में डर जाती हूं मैं :श्रद्धा कपूर

Wed, 29 Aug 2018 04:48 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
स्त्री
विज्ञापन

अपनी अगली फिल्म स्त्री में श्रद्धा कपूर का किरदार डरावना हो अथवा न हो लेकिन असल जिंदगी में वह खुद बहुत जल्दी डर जाती हैं। उनकी आगामी फिल्म, एक डरावनी कॉमेडी है जो शहर की किंवदंती पर आधारित है। यह एक चुड़ैल के बारे में है जो रात में लोगों के दरवाजे पर दस्तक देती है। 31 वर्षीय श्रद्धा ने अपने किरदार के बारे में ज्यादा न बताते हुए कहा " लोग नहीं जानते कि मैं ‘स्त्री’ हूं या नहीं। मेरे किरदार को लेकर रहस्य बना हुआ है। हम इसे बनाए रखेंगे। श्रद्धा ने पीटीआई से बातचीत में कहा, असल जिंदगी में मैं काफी जल्दी डर जाती हूं, लेकिन मुझे 'एक्सोर्सिस्म ऑफ एमिली रोज़’ और 'द रिंग' जैसे डरावने शो देखना पसंद है। 31 वर्षीय अभिनेत्री ने कहा कि फिल्म में राजकुमार राव और पंकज त्रिपाठी जैसे कलाकारों के साथ काम करना बहुत रोमांचक था। उनके साथ काम करने का मौका मिलना ही तोहफे जैसा है। मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है। उनके काम करने का तरीका शानदार है। फिल्म इस शुक्रवार को रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें