श्रद्धा कपूर की आने वाली फिल्म 'हसीना: द क्वीन ऑफ मुंबई' अपने टाइटल को लेकर विवादों में फंस गई है। दरअसल डायरेक्टर विक्की राणावत ने इस टाइटल को लेकर इंडियन मोशन पिक्चर्स एसोशिएसन में शिकायत दर्ज करवाई है। इस फिल्म को अपूर्वा लखिया डायरेक्ट कर रही हैं। विक्की के मुताबिक अपूर्वी लखिया की इस फिल्म का टाइटल सबसे पहले 2015 में उन्होने रजिस्टर करवाया था।
बता दें कि इस टाइटल को लेकर विक्की और अपूर्वा के बीच कफी समय से विवाद चल रहा है। बताया जा रहा है कि विक्की ने अपूर्वा के साथ फिल्म के प्रोड्यूसर के खिलाफ भी आईएमपीआरए में शिकायत दर्ज करवा दी है। विक्की का कहना है कि 2015 में उन्होने इस फिल्म का टाइटल रजिस्टर करवा लिया था लेकिन अपूर्वा ने इस टाइटल को पाने के लिए खूब जोर लगाया और इंडस्ट्री के लोगों से भी दबाव बनाकर टाइटल हासिल करने की कोशिश की थी।
इसे भी पढ़ें- अब कभी टीवी पर नजर नहीं आएंगी 'अंगूरी भाभी', मिली बड़ी सजा
टाइटल हासिल करने के बाद उन्होने हसीना के साथ द क्वीन ऑफ मुंबई सबटाइटल जोड़ कर अपनी फिल्म का टाइटल रजिस्टर्ड करवा लिया। इंडियन मोशन पिक्चर्स एसोशिएसन ने उन्हें यह हिदायत देते हुए शर्त भी रखी थी कि वह अपनी फिल्म के टाइटल में हसीना छोटे आकार में लिखेंगे और क्वीन और मुंबई को टाइटल के रूप में प्रमोट करेंगे।
लेकिन अब जब उनकी फिल्म रिलीज के लिए तैयार है तब अपूर्व लखिया अपनी बातों से पीछे हट रहे हैं।