फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवाजुद्दीन नस्लवाद ट्वीट मामला: आयुष्मान खुराना भी बहस में कूदे

Wed, 19 Jul 2017 05:11 PM IST
amarujala.com- Presented by: नेहा खत्री
विज्ञापन
1 of 6
नवाजुद्दीन सिद्दीकी
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने ट्वीट कर के फिल्म इंडस्ट्री में होने वाले नस्लवाद की तरफ इशारा किया था। इसके बाद इंडस्ट्री में बहस छिड गई है कि बॉलीवुड में रेसिजम है कि नहीं।

इस पर अब आयुष्मान खुराना ने कहा है कि नवाज को इंडस्ट्री में लीड रोल्स मिल रहे हैं और यही एक सबसे बड़ा सुबूत है कि यहां रंगभेद नहीं है। आज के समय में सिर्फ टैलेंट से ही आप अच्छे रोल्स पा सकते हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 6
shraddha kapoor
इसी बारे में बात करते हुए श्रद्धा कपूर ने कहा है "खूबसूरती स्किन के रंग से नहीं, स्किन के अंदर होती है। आप किसी भी बैकग्राउंड से हो सकते हैं, आपकी स्किन का कोई भी रंग हो सकता है, लेकिन असली सुंदरता आपके भीतर होती है। मैं मानती हूं कि प्रेशर हो सकता है लेकिन आप इसे कैसे झेलते है वो ज्यादा महत्वपूर्ण है।" 
विज्ञापन

3 of 6
नवाजुद्दीन सिद्दीकी
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने इससे पहले ट्वीट किया था "मुझे यह एहसास दिलाने के लिए शुक्रिया कि मुझे गोरे एक्टर्स के अगेंस्ट कास्ट नहीं किया सकता क्योंकि मैं काला हूं और अच्छा नहीं दिखता, लेकिन मैं इन सब पर फोकस नहीं करता।" 

4 of 6
नवाजुद्दीन सिद्दीकी
दरअसल 'बाबुमोशाय बंदूकबाज' के कास्टिंग डायरेक्टर संजय चौहान ने नवाज के रगं को लेकर एक विवादित बयान दे दिया था। उन्होंने कहा था कि नवाज के अगेंस्ट हम फेयर एंड हैंडसम लोगों को कास्ट नहीं कर सकते, ये स्क्रीन पर अजीब दिखेगा।
 
विज्ञापन

5 of 6
नवाजुद्दीन सिद्दीकी
कास्टिंग डायरेक्टर संजय चौहान ने हालांकि बाद में इस बात को क्लीयर करने की कोशिश की है। चौहान ने कहा है "मुझे गलत समझा गया और मेरी कही हुई बात को गलत तरीके से लिया गया है। मैंने केवल इतना कहा था कि हमें ऐसे एक्टर्स चाहिए जो नवाज के क्षमता की बराबरी कर सकें।" 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नवाजुद्दीन सिद्दीकी
इससे भी पहले चित्रांदा ने बाबुमोशाय बंदूकबाज' छोड़ दी थी। जिसके बाद नई एक्ट्रेस खोजनी पड़ी थी। नवाजुद्दीन सिद्दीकी आईफा अवॉर्ड्स 2017 के मौके पर न्यूयॉर्क में थे। वहां उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म 'बाबुमोशाय बंदूकबाज' को भी प्रमोट किया। यह फिल्म 25 अगस्त को रिलीज होगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें