साल 2018 में आई हॉरर कॉमेडी फिल्म दर्शकों द्वारा 'स्त्री' खूब पसंद की गई। वहीं, अब मशहूर प्रोडक्शन कंपनी मैडॉक फिल्म्स ने बस अपकमिंग फिल्मों की रिलीज डेट अनाउंस कर दी है जिसमें राजकुमार राव की स्त्री 2 भी शामिल है।
साल 2018 में आई हॉरर कॉमेडी फिल्म दर्शकों द्वारा 'स्त्री' खूब पसंद की गई। इस फिल्म में राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर के अलावा अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी भी नजर आए थे। यह फिल्म दर्शकों को इतनी पसंद आई कि अब वह इसकी दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 'स्त्री 2' की रिलीज डेट का एलान हो चुका है।
विज्ञापन
हाल ही में दिनेश विजान के प्रोडक्शन हाउस मैडॉक फिल्म्स ने एक साथ 10 फिल्मों की रिलीज डेट अनाउंस की है, जिसमें राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की 'स्त्री 2' से लेकर शाहिद कपूर -कृति सेनन की 'एन इंपॉसिबल लव स्टोरी' फिल्में शामिल हैं। श्रद्धा कपूर की फिल्म, अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' को टक्कर दे सकती है।
इसमें 'स्त्री 2' की रिलीज डेट 30 अगस्त, 2024 है। बता दें कि 15 अगस्त, 2024 को अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' रिलीज होगी। ऐसे में 15 दिन के गैप के बाद इन दो बड़ी फिल्मों के बीच कांटे की टक्कर होते देखने को मिल सकती है।
विज्ञापन
बता दें कि स्त्री फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। वहीं 'स्त्री 2' के टीजर ने फैंस का एक्साइटमेंट थोड़ा बढ़ा जरूर दिया है। वर्कफ्रंट की बात करें तो श्रद्धा कपूर आखिरी बार रणबीर कपूर के साथ 'तू झूठी मैं मक्कार' में नजर आई थीं। इस फिल्म को ठीक रेस्पांस मिला था। राजकुमार राव की बात करें तो वह आखिरी बार वेब सीरिज 'गन्स एंड गुलाब' में नजर आए थे, जो कि नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी।