वायरल वीडियो
श्रद्धा कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस के बीच जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में श्रद्धा अपने कई फैंस से मिलती नजर आ रही हैं। लेकिन लिटिल फैन से मिलने पर श्रद्धा बेहद खुश नजर आईं। पैपराजी ने श्रद्धा की लिटिल फैन के साथ कई तस्वीरें भी खींची। लिटिल फैन के साथ श्रद्धा का यह वीडियो उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।
फैंस के कमेंट्स
श्रद्धा कपूर के फैंस उनका यह वीडियो बेहद पसंद कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर अपनी राय पेश कर रहे हैं। श्रद्धा के एक फैन ने लिखा, 'बॉलीवुड की बहुत ही प्यारी अभिनेत्री हैं।'
दूसरे फैन ने लिखा, 'बहुत प्यारा'
एक और फैन ने लिखा, 'श्रद्धा अपने नन्हे फैन के साथ बेहद क्यूट दिख रही हैं'
श्रद्धा के इस वीडियो पर उनके कई फैंस ने लाल दिल वाला और फायर इमोजी बनाया है।
'ईथा' में नजर आएंगी श्रद्धा
श्रद्धा कपूर एक बायोग्राफिकल ड्रामा फिल्म में नजर आएंगी। जिसका नाम 'ईथा' है। यह प्रसिद्ध मराठी लोक कलाकार विथाबाई नारायणगांवकर के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म का निर्माण मैडॉक्स फिल्म करेगी। इस फिल्म का निर्दशन लक्ष्मण उतेकर कर रहे हैं। यह फिल्म 1950-1980 के दशक के महाराष्ट्र की संस्कृति और 'तमाशा' लोक कला को दर्शाएगी। इस फिल्म में रणदीप हुड्डा भी मुख्य भूमिका में हैं।
यह भी पढ़ें: 'धुरंधर 2' के उजैर उर्फ दानिश ने हिंसक सीन के पीछे का बताया सच, बोले- 'मैं मॉनिटर के पास भी नहीं...'