फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हसीना' में श्रद्धा का दूसरा लुक हुआ आउट, दिखाया टशन

Mon, 24 Apr 2017 10:22 AM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
'हसीना' फिल्म का पोस्टर
विज्ञापन
श्रद्धा कपूर हमेशा से बबली किरदारों में नजर आई हैं लेकिन दाउद इब्राहिम की बहन हसीना पार्कर की बायोपिक में उनके अंदाज एकदम बदल गए हैं। इस फिल्म में श्रद्धा का एक लड़की से अपराध की दुनिया की सबसे खतरनाक औरत बनना, देखने लायक है। फिल्म का नया पोस्टर जारी किया गया है जिसमें श्रद्धा के दोनों लुक दिखाए गए हैं।
विज्ञापन


श्रद्धा के साथ फिल्म में उनके भाई सिद्धांत कपूर भी मुख्य भूमिका में हैं। सिद्धांत फिल्म में दाउद इब्राहिम का किरदार निभा रहे हैं। ये पहली बार है जब असल जिंदगी का ये रिश्ता बड़े पर्दे पर दिखाई देगा।

ये भी पढ़ें- फैंस की डिमांड पर तय समय से पहले आया 'हाफ गर्लफ्रेंड' का गाना

हसीना पार्कर को मुंबई की गॉडमदर कहा जाता था। हसीना ने अपराध की दुनिया से कोसों दूर थीं लेकिन अरुण गावली के गैंग ने उनके पति इस्माइल पार्कर की हत्या कर दी थी जिसके बाद हसीना ने इस दुनिया में कदम रखा। फिल्म को अपूर्व लाखिया डायरेक्ट कर रहे हैं। श्रद्धा का ये दमदार लुक 14 जुलाई को सिनेमाघरों में देखने को मिलेगा।
विज्ञापन

  Two different looks of Shraddha Kapoor as #Haseena... #Haseena stars Shraddha and Siddhanth Kapoor... 14 July 2017 release. pic.twitter.com/m0FFgSwVtb — taran adarsh (@taran_adarsh) April 24, 2017
'हसीना' के अलावा श्रद्धा इस साल 'हाफ गर्लफ्रेंड' में दिखाई देंगी। ये फिल्म लेखक चेतन भगत की इसी नाम से नॉवेल पर आधारित है। 'हाफ गर्लफ्रेंड' एक रोमांटिक फिल्म है जिसमें श्रद्धा के साथ अर्जुन कपूर नजर आएंगे। फिल्म 19 मई को रिलीज होगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 'हाफ गर्लफ्रेंड' का ट्रेलर रिलीज, 'दोस्त से ज्यादा पर गर्लफ्रेंड से कम'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें