फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'साहो' की शूटिंग के लिए श्रद्धा कपूर हैदराबाद रवाना, मिली एक और बड़े बजट की फिल्म

Sat, 12 Jan 2019 06:12 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
shraddha kapoor - फोटो : File Photo
विज्ञापन

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर फिल्म 'साहो' की शूटिंग के लिए हैदराबाद रवाना हो चुकी हैं। 'साहो' बड़ी बजट वाली फिल्म है, जिसमें श्रद्धा के अपोजिट 'बाहुबली' एक्टर प्रभास नजर आएंगे। इस समय 'साहो' के कोरियोग्राफर भी उनके साथ ट्रेवल कर रहे हैं। अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि श्रद्धा को रेमो डिसूजा की फिल्म 'ABCD 3' के लिए साइन किया गया है।

विज्ञापन


इससे पहले कटरीना कैफ को इस फिल्म के लिए साइन किया गया था लेकिन 'भारत' की वजह से कटरीना ने 'ABCD 3' छोड़ दी। इन दिनों कटरीना की काफी फिल्में फ्लॉप रही हैं, इस लिहाज से उन पर अच्छा करने का काफी दबाव है। दरअसल, 'ABCD 3' डांस पर आधारित फिल्म है, इसलिए श्रद्धा डांसर को अपने साथ लेकर चल रही हैं। 

फिल्म 'आशिकी 2' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली श्रद्धा, अब किसी परिचय की मोहताज नहीं है। श्रद्धा 'बागी', 'स्त्री' और 'ABCD 2' जैसी सफल फिल्मों में काम कर चुकी हैं। 'ABCD 2' में वह अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकी हैं जिसे लोगों ने बहुत सराहा था। 'ABCD' की जिम्मेदारी मिलते ही श्रध्दा ने पहले ही दिन से शूटिंग भी शुरू कर चुकी हैं।
विज्ञापन


श्रद्धा इस फिल्म को लेकर काफी मेहनत भी कर रही हैं। 'सुन साथिया', 'छम-छम' और 'हाईरेटेड गबरू' जैसे गानों में श्रद्धा का डांस दर्शकों पसंद आया था। ऐसे में श्रद्धा को डांस का जादूगर कहें तो इसमें कोई गुरेज नहीं होगा। फिल्मों के लिहाज से देखें तो श्रद्धा 2019 में काफी वयस्त हैं। इस वक्त श्रद्धा की झोली में 'छिछोरे', 'साहो' और सायना नेहवाल की बायोपिक फिल्में है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें