फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धा की 'हसीना पार्कर' से टक्कर लेंगी ये दो एक्ट्रेस

Sat, 01 Jul 2017 09:28 AM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
'हसीना पार्कर' फिल्म
विज्ञापन
बॉलीवुड में बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों की टक्कर आम बात है। कभी स्टार्स इस टक्कर से बचने की कोशिश करते हैं तो कभी न चाहते हुए भी उन्हें ये कदम उठाना पड़ता है। अभ श्रद्धा कपूर को ही देख लीजिए। उनकी आने फिल्म 'हसीना पार्कर' पहले 14 जुलाई को रिलीज होने वाली थी लेकिन इसी दिन रणबीर कपूर और सैफ अली खान की फिल्में भी आ रही थीं।
विज्ञापन


इसलिए श्रद्धा ने अपनी फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी थी। अब 'हसीना पार्कर' 18 अगस्त को रिलीज होने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसी दिन कृति सैनन की 'बरेली की बर्फी' और हुमा कुरैशी की 'पार्टिशन: 1947' भी रिलीज हो सकती है। कृति की फिल्म पहले 21 जुलाई को रिलीज होने वाली थी लेकिन किन्हीं कारणों से मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी।

वहीं हुमा कुरैशी की फिल्म काफी समय से अपनी रिलीज के इंतजार में है। अगर 18 अगस्त को ये सभी फिल्में रिलीज होती हैं तो ये इन तीनों ही एक्ट्रेसेस के लिए मुश्किल खड़ी कर सकती हैं। एक ही दिन तीन फिल्में आने से किसे फायदा होगा और किसे नुकसान, ये तो अब 18 अगस्त को ही पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें