फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस एक्ट्रेस ने करण जौहर के शो में जाने से किया मना, ये है वजह

Thu, 22 Nov 2018 03:14 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
karan johar
विज्ञापन
फिल्ममेकर करण जौहर किसी ना किसी वजह से हमेशा चर्चा में रहते हैं । इस वक्त वो अपने टॉक शो 'कॉफी विद करण' सीजन 6 को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं । इस बार करण अपने शो में ऐसी जोड़ियों को बुला रहे हैं जो साथ में कम ही नजर आते हैं। इसमें सैफ-सारा, अर्जुन-जाह्नवी और दीपिका-आलिया की जोड़ी शामिल है।
विज्ञापन


शो इस वजह से भी चर्चा में रहता है क्योंकि सेलेब्रिटीज अपनी पर्सनल बातें शेयर करते हैं । शो को लेकर ताजा खबर ये है कि करण ने अपने शो में आने के लिए श्रद्धा कपूर को इनवाइट किया था लेकिन श्रद्धा ने शो में आने से मना कर दिया है ।
खबर है कि श्रद्धा शो में अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी बातों का खुलासा नहीं करना चाहती हैं । 

श्रद्धा अपनी लव लाइफ के बारे में खुलकर बात करने को लेकर कंफर्टेबल नहीं महसूस करती हैं इसलिए उन्होंने शो में आना ठीक नहीं समझा । श्रद्धा के साथ करण जौहर भूमि पेडनेकर को बुलाना चाहते थे । अब श्रद्धा के मना करने पर भूमि के साथ किसी और स्टार के आने की उम्मीद है ।
विज्ञापन


करण अपने शो में अक्सर सेलेब्रिटीज से ऐसे सवाल पूछ देते हैं जिससे वो असहज हो जाते हैं । ऐसे ही एक रियलिटी शो में करण जौहर ने मलाइका अरोड़ा से पूछा था कि आप अपने बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए मिलान गई थीं, क्या आप वहां अकेले गई थीं । बता दें कि मलाइका के अर्जुन कपूर के साथ बर्थडे मनाने की खबरें थीं ।

इसी तरह श्रद्धा कपूर और फरहान अख्तर की लवस्टोरी एक समय में इंडस्ट्री में चर्चा का विषय बनी हुई थी। हालांकि वे दोनों अब अलग हो चुके हैं। खबर है कि फरहान अख्तर इन दिनों शिबानी दांडेकर को डेट कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें