फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धांत के करियर को लेकर परेशन हैं श्रद्धा कपूर, ये काम करने तक हो गईं तैयार!

Tue, 17 Jul 2018 01:49 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Shraddha Kapoor
विज्ञापन

वैसे तो श्रद्धा कपूर खुद करियर के खराब दौर से गुजर रही हैं लेकिन इन दिनों वह अपने भाई सिद्धांत के लिए अधिक परेशान हैं। तीन-चार कोशिशों के बाद भी सिद्धांत कपूर का करियर अभी तक नहीं उठ सका। न तो बॉलीवुड में उनकी खास पहचान है और न उनकी फैन फॉलोइंग इतनी है कि निर्माता-निर्देशक दांव लगाएं। पिछले साल श्रद्धा की फिल्म 'हसीना' में सिद्धार्थ ने आतंकी और अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का रोल निभाया था मगर फिल्म फ्लॉप रही। फिल्म में श्रद्धा ने इस आतंकी की बहन हसीना पारकर की भूमिका निभाई थी। सिद्धांत को कोई पहचान भी नहीं मिली।

विज्ञापन


इधर श्रद्धा के पास कुछ फिल्में हैं लेकिन उनमें भाई के लिए जगह नहीं निकल सकी है। खबर है कि वह अब उन इक्का-दुक्का फिल्मों के निर्माताओं से मिल रही हैं जो सिद्धांत के साथ काम कर रहे हैं या करना चाहते हैं। श्रद्धा भाई की खातिर उन फिल्मों में गेस्ट अपीयरेंस के लिए तैयार हैं जिससे फिल्मों को चर्चा मिल सके। 


वैसे भाई का करियर संवारने के लिए सिर्फ बॉलीवुड में श्रद्धा ही परेशान नहीं हैं। दो फिल्मों के बावजूद सुपरफ्लॉप साबित हुए हर्षवर्द्धन के लिए सोनम कपूर के साथ हुमा कुरैशी अपने भाई साकिब सलेम के लिए चिंतित हैं। देखना है कि ये बहनें अपने भाइयों की जमने में कितनी मदद कर सकेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें