श्रद्धा बोलीं- 'क्या कोई मेरी मदद कर सकता है'?
श्रद्धा कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें लिंक्डइन को संबोधित करते हुए लिखा है, 'प्रिय लिंक्डइन @linkedin_in, मुझे यकीन नहीं है कि मैं अपना अकाउंट इस्तेमाल कर पाऊंगी या नहीं, क्योंकि लिंक्डइन को लगता है कि यह नकली है। क्या कोई मेरी मदद कर सकता है? अकाउंट बनकर तैयार है, प्रीमियम है और वैरीवाइड भी है, लेकिन कोई इसे देख नहीं सकता। अपनी एंटरप्रेन्योर जर्नी को मुझे यहां शेयर करना है। अकाउंट बनाना अपने आप में एक यात्रा बन गई है'।