फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतवंशी सिख पर आधारित लघु फिल्म ‘सिंह’ को मिला ये अवॉर्ड, 100 फिल्मों का छोड़ा पीछे

Thu, 04 Jul 2019 02:41 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Singh - फोटो : Social Media
विज्ञापन

वाशिंगटन। भारतीय मूल के अमेरिकी सिख गुरिंदर सिंह खालसा के जीवन पर बनी लघु फिल्म 'सिंह' ने मोंटाना में आयोजित कोवेलिट इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में शॉर्ट फिल्म ऑफ द इयर पुरस्कार जीता है।

विज्ञापन


फिल्मोत्सव के आयोजकों ने बताया कि जेना रूइज द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने अपनी श्रेणी के लिए दावेदार 100 फिल्मों को पीछे छोड़कर यह पुरस्कार जीता है। फिल्म 'सिंह' गुरिंदर सिंह खालसा के जीवन की मई 2007 की उस घटना पर आधारित है जिसमें उन्हें पगड़ी उतारे बिना विमान में जाने से रोका गया था।

इस लघु फिल्म में दिखाया गया है कि गुरिंदर को अपनी धार्मिक आस्था और अंतिम सांसें गिन रही अपनी मां से मिलने के लिए विमान पकड़ने के बीच कोई एक विकल्प चुनना था। इस फिल्म का कोवेलिट इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ने 'इंडी शॉर्ट इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल' के लिए आधिकारिक रूप से चयन किया है। 'इंडी शॉर्ट्स' इंडियानापोलिस में जुलाई 25 से 28 के बीच विश्व भर की फिल्में दिखाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें