फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'रेन्बो' की शूटिंग में मौसम ने भी दिया साथ, भीगते शहर में ऐसे फिल्माए गए सीन

Mon, 23 Jul 2018 07:48 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
इरा टाक ने लिखी है फिल्म 'रेन्बो' की कहानी
विज्ञापन
शॉर्ट फिल्म ' रेन्बो' का शूट शनिवार, रविवार और सोमवार को जयपुर की चुनिंदा लोकेशन पर हुआ जिसमें बारिश के विषय पर फिल्म में मौसम ने पूरा साथ दिया। प्राकृतिक बारिश के बीच फिल्म के बारिश के सीन शूट किए गए जिन्हें मुंबई से आए सिनेमैटोग्राफर नीलेश प्रताप सिंह ने सुंदर तरीके से कैमरे में कैद किया।
विज्ञापन


 चर्चित युवा पेंटर, लेखिका और फिल्म मेकर इरा टाक की इस चौथी शॉर्ट फिल्म की शूटिंग जिन जगहों पर हुई उनमें प्रतापनगर सेक्टर पांच स्थित डॉल्फिन इंटरनेशनल स्कूल और पार्क तथा कुछ निजी बंगले शामिल हैं।  

पिकोलो पिक्चर्स के बैनर तले बन रही फिल्म में बाल कलाकार विराज डी टाक, तत्वांश दलवी,रूद्रांश टाक, तेजस्वी भार्गव और नील शर्मा के साथ योगेश नरूला,रुचि भार्गव, रानी शर्मा, आरजे रवींद्र, आस्था शर्मा और डॉक्टर जितेंद्र शर्मा ने अभिनय किया हैं। शूटिंग से पहले शहर की जानी मानी थिएटर निर्देशक रूचि भार्गव ने कई दिन तक एक्टिंग वर्कशॉप ली थी।
विज्ञापन




 
विज्ञापन

बच्चों की दुनिया को बच्चों के नजरिए से पेश करने की कोशिश है फिल्म 'रेन्बो'
बच्चों ने शूटिंग का पूरा लुत्फ उठाया। वहीं स्कूल के स्टाफ के लिए भी फिल्म की शूटिंग का अनुभव नया और दिलचस्प रहा। इस फिल्म में जयपुर से रॉकी एस संतोष एसोसिएट डायरेक्टर, अजय कैमरा असिस्टेंट और दीक्षा टांक प्रोडक्शन इंचार्ज रही।

इन दिनों मुंबई में रह रहीं फिल्म की पटकथा लेखक और निर्देशक इरा टाक ने बताया कि 'रेन्बो' जीवन के इंद्रधनुष को कैमरे से कैप्चर करने के इरादे से, बच्चों की दुनिया को बच्चों के नजरिए से देखने और पेश करने की कोशिश है। यह उनके लिए दुनिया को और ज्यादा खूबसूरत और जीने लायक बनाने की तरफ एक कलात्मक पहल है। कैसे बच्चे छोटी चीजों से बड़े सबक अपने आप सीखते हैं, कैसे वे जिंदगी के बड़े सबक बन जाते हैं और हमारे जीवन को बेहतर बनाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें