इरा टाक ने लिखी है फिल्म 'रेन्बो' की कहानी
शॉर्ट फिल्म ' रेन्बो' का शूट शनिवार, रविवार और सोमवार को जयपुर की चुनिंदा लोकेशन पर हुआ जिसमें बारिश के विषय पर फिल्म में मौसम ने पूरा साथ दिया। प्राकृतिक बारिश के बीच फिल्म के बारिश के सीन शूट किए गए जिन्हें मुंबई से आए सिनेमैटोग्राफर नीलेश प्रताप सिंह ने सुंदर तरीके से कैमरे में कैद किया।
चर्चित युवा पेंटर, लेखिका और फिल्म मेकर इरा टाक की इस चौथी शॉर्ट फिल्म की शूटिंग जिन जगहों पर हुई उनमें प्रतापनगर सेक्टर पांच स्थित डॉल्फिन इंटरनेशनल स्कूल और पार्क तथा कुछ निजी बंगले शामिल हैं।
पिकोलो पिक्चर्स के बैनर तले बन रही फिल्म में बाल कलाकार विराज डी टाक, तत्वांश दलवी,रूद्रांश टाक, तेजस्वी भार्गव और नील शर्मा के साथ योगेश नरूला,रुचि भार्गव, रानी शर्मा, आरजे रवींद्र, आस्था शर्मा और डॉक्टर जितेंद्र शर्मा ने अभिनय किया हैं। शूटिंग से पहले शहर की जानी मानी थिएटर निर्देशक रूचि भार्गव ने कई दिन तक एक्टिंग वर्कशॉप ली थी।