सख्ती से लागू हुआ आदेश
आदेश आने के तुरंत बाद से ही वेस्टर्न इंडिया सिने कर्मचारी फेडरेशन (एफडब्लूआईसीई) और फिल्म स्टूडियो एंड एलाइड वर्कर्स यूनियन ने जमीनी जांच भी शुरू कर दी कि कहीं किसी फिल्म या टीवी के सेट पर शूटिंग चालू तो नहीं है। शूटिंग को तुरंत रोकने के लिए बैनर भी लगा दिए गए हैं। इस वजह से शूटिंग से हमेशा चकाचौंध रहने वाली फिल्म सिटी भी वीरान नजर आई। फिल्म सिटी के संयुक्त एमडी सुभाष शांताराम बोरकर के अनुसार बीएमसी आयुक्त के आदेशों के बाद फिल्म सिटी में शूटिंग बंद कर दी गई है। इसमें कपिल शर्मा का रियलिटी शो और संजय लीला भंसाली की आने वाली फिल्म की शूटिंग भी शुमार है।
दिहाड़ी श्रमिकों की फिक्र
टीवी शोज की शूटिंग बंद होने से दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी जैसे कि जूनियर कलाकार, साउंड रिकॉर्डिस्ट, लाइट मेन, स्पॉट बॉय अपने मेहनताने को लेकर चितिंत है। हालांकि एफडब्लूआईसीई को इस समस्या का हल मिल गया है। एफडब्लूआईसीई के महसचिव अशोक दुबे के अनुसार, 'हमने निर्माताओं को निर्देश दिए हैं कि भले ही शूटिंग बंद कर दी गई है लेकिन दैनिक मजदूरी पर काम करने वालों के साथ-साथ फ्रीलांस काम करने वालों को भुगतान किया जाना चाहिए। वहीं जो वेतन के आधार पर काम कर रहे हैं वे घर से काम करेंगे और उन्हें उनका पूरा वेतन दिया जाए।'
कोरोना के डर के माहौल में शाहिद और मीरा गए जिम, बीएमसी ने भेजा जिम मालिक को नोटिस